{"_id":"66cf2fe4cc528b56fd0fa04c","slug":"nirmand-college-could-not-get-its-own-building-in-eight-years-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-120945-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आठ सालों में नहीं मिल पाया निरमंड कॉलेज को अपना भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आठ सालों में नहीं मिल पाया निरमंड कॉलेज को अपना भवन
विज्ञापन
पांच करोड़ की राशि स्वीकृत होने के बाद भी लोक निर्माण विभाग ने नहीं किया शुरू काम
प्राथमिक पाठशाला में चल रहीं कॉलेज की कक्षाएं, छात्रों को पेश आ रहीं समस्याएं
हरिकृष्ण शर्मा
आनी(कुल्लू)। निरमंड कॉलेज को बने आठ साल गुजर चुके हैं। आठ साल के बाद भी कॉलेज अभी तक निरमंड के प्राइमरी स्कूल भवन में चल रहा है। हालांकि, भवन निर्माण को लेकर जमीन भी विभाग को उपलब्ध हो चुकी है। निरमंड कॉलेज भवन के लिए भालसी पंचायत में तत्कालीन पंचायत की ओर से एफआरए के तहत करीब 33 बीघा भूमि वन विभाग के माध्यम से क्लीयरेंस भी मिल चुकी है। उसके बाद सरकार की ओर से भवन निर्माण को लेकर पांच करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत हो चुका है। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग ने अभी तक भवन निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया है। भालसी पंचायत के पूर्व प्रधान विदेश निगम ने कहा कि उनके कार्यकाल में भूमि के चयन को लेकर प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी, लेकिन अब सारी औपचारिकताएं होने के बाद भी भवन का कार्य शुरू नहीं किया जा सका है।
वहीं, आनी विस क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार ने भवन निर्माण का मुद्दा विधानसभा में भी उठाया है। उन्होंने कहा कि 32 पंचायतों के मुख्यालय निरमंड कॉलेज में अध्ययनरत 170 छात्रों को प्राइमरी स्कूल के पुराने भवन में शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर होना पड़ रहा है। सरकार ने कॉलेज तो खोल रखा है, लेकिन अभी तक कॉलेज हर प्रकार की सुविधाओं से महरूम है। कॉलेज निर्माण के लिए पांच करोड़ की धनराशि स्वीकृत होने के बावजूद अभी तक भवन का कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। उन्होंने सरकार से निरमंड कॉलेज भवन निर्माण कार्य शुरू करने की मांग उठाई है। उल्लेखनीय है कि जून 2016 में निरमंड कॉलेज की अधिसूचना जारी कर दी गई और इसके बाद प्राथमिक स्कूल भवन को अस्थाई तौर पर कॉलेज को कक्षाएं शुरू करने के लिए दिया गया है।
लोक निर्माण विभाग के निरमंड के अधिशासी अभियंता मनोज भारद्वाज का कहना है कि निरमंड कॉलेज भवन का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा।