फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nirmand bus stand was declared unsafe

Rampur Bushahar News: इंतजार, कब भरेंगी निरमंड बस अड्डे की दरारें

Wed, 15 Oct 2025 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Nirmand bus stand was declared unsafe
निरमंड बस अड्डे की पार्किंग में आई दरारें। संवाद
उद्घाटन के दो साल बाद असुरक्षित घोषित हो गया था निरमंड बस अड्डा
विज्ञापन

आईआईटी रुड़की और मंडी की टीम करेगी निरीक्षण
राकेश बिनी शर्मा

निरमंड(कुल्लू)। उपमंडल निरमंड के लोगों को करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी बस अड्डे का लाभ नहीं मिल पाया है। बहुमंजिला बस अड्डे के भवन और पार्किंग स्थल में दरारें आ गई हैं। इस कारण इसे असुरक्षित घोषित किया है। वहीं, प्रशासन की ओर से बस अड्डे की मरम्मत के लिए कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। सरकार, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की अनदेखी को लेकर लोगों में भारी रोष है। उपमंडल मुख्यालय निरमंड में वर्ष 2021 में बस अड्डे का उद्घाटन हुआ था। दो साल बाद ही यह असुरक्षित हो गया। बस अड्डे के नीचे डंगा धंसने से भवन में दरारें आ गईं। बसों को खड़ा करने वाले पार्किंग स्थल में भी बड़ी दरारें आ गई हैं। निर्माण कार्य में बरती लापरवाही और अनदेखी के कारण आज करोड़ों रुपये की लागत से तैयार बस अड्डा सुनसान पड़ा है। वहीं, एक महीने पहले कुल्लू की उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने निरमंड पहुंचकर असुरक्षित बस अड्डा का निरीक्षण किया था। उन्होंने स्थानीय प्रशासन, लोक निर्माण विभाग को सुरक्षा कार्य करने के निर्देश दिए थे। उपायुक्त के निर्देशों के बाद प्रशासन ने भूमि धंसने की वजह जानने के लिए आईआईटी रुड़की और मंडी से विशेषज्ञों को बुलाया है। अब जल्द ही विशेषज्ञ भूमि धंसने के कारणों की जांच करेगी और उसके बाद ही सुरक्षा कार्यों को अंजाम दिया जा सकेगा।
दबाव से धंसी दीवार
20 जुलाई, 2021 को पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बस अड्डे को जनता को समर्पित किया था। बस अड्डा का वह भाग जहां बसें खड़ी होती हैं, उसमें निर्माण के दौरान मिट्टी भरी गई थी। दबाव के कारण एक दीवार धंस गई है। बताया यह भी जा रहा है कि बस अड्डे में जिस जगह जमीन धंस रही है, उसके नीचे पुरानी सीवरेज लाइन भी है।
विज्ञापन



असुरक्षित बने बस अड्डे में हो रही भूमि धंसने की जांच के लिए आईआईटी रुड़की और मंडी से विशेषज्ञों को बुलाया गया है। परिवहन निगम प्रबंधन से भी सुरक्षा कार्योंं के लिए बजट उपलब्ध करवाने को कहा गया है। --मनमोहन सिंह, एसडीएम निरमंड

निरमंड बस अड्डे की पार्किंग में आई दरारें। संवाद

निरमंड बस अड्डे की पार्किंग में आई दरारें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article