{"_id":"68eb92412e0bb7cd2f0341f7","slug":"nirmand-became-the-overall-winner-in-the-under-14-district-level-competition-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-145960-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अंडर-14 जिला स्तरीय प्रतियोगिता में निरमंड बना ओवर आल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अंडर-14 जिला स्तरीय प्रतियोगिता में निरमंड बना ओवर आल विजेता
विज्ञापन
जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में ओवरऑल विजेता बना शिक्षा खंड निरमंड। स्रोत : संघ
मार्च पास्ट, वॉलीबाल, खो-खो और बैडमिंटन प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। अंडर-14 माइनर गेम्स खेलकूद प्रतियोगिता में शिक्षा खंड निरमंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस आधार पर निरमंड खंड ने ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया है। कुल्लू के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कायस में जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शिक्षा खंड निरमंड के 59 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें 31 छात्राएं और 28 छात्र शामिल थे। निरमंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल विजेता का पुरस्कार हासिल किया। वॉलीबाल में निरमंड खंड की छात्रा वर्ग की टीम प्रथम और छात्र वर्ग की टीम द्वितीय रही। खो-खो में छात्रा वर्ग ने प्रथम, बैडमिंटन में छात्र वर्ग ने द्वितीय स्थान हासिल किया। मार्च पास्ट में छात्र और छात्रा दोनों वर्गों ने पहला स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों का नेतृत्व खंड खेल प्रभारी मान सिंह ने किया। कोच रवि ठाकुर, पवन नेगी, बिहारी लाल, उत्तम वर्मा, दिनेश बिष्ट, जगमोहन सिंह, बलदेव ठाकुर, लता देवी, अरुणा ठाकुर और धनीराम ने खिलाड़ियों के खेल और प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब निरमंड खंड के चयनित खिलाड़ी 26 अक्तूबर से शिमला के जुब्बल में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।