फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   nichar win overall chaimpion award

निचार ने जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताब

Wed, 31 Aug 2022 09:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
nichar win overall chaimpion award
जेएस फाउंडेशन द्वारा छोलतू में आयोजित अंतर शिखर बॉक्सींग प्रतियोगिता में खिलाडी जीत के लिए दमख? - फोटो : RAMPUR-HP
भावानगर (किन्नौर)। छोल्तू में आयोजित अंतर शिखर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ओवरआल चैंपियन का खिताब शिखर केंद्र निचार के नाम रहा जबकि दूसरे स्थान पर शिखर सेंटर सांगला रहा। जेएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में जिले के मुक्केबाजों ने खूब पंच बरसाए। प्रतियोगिता में र्वश्रेष्ठ बॉक्सर का खिताब सांगला के जतिन, बेस्ट चैलेंजर सांगला की समायरा और छोल्तू के सौरव को श्रेष्ठ उभरते हुए बॉक्सर के अवार्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन

वहीं छात्र वर्ग के सब जूनियर वर्ग के 32 से 34 किलोग्राम भार वर्ग में उरनी के सुमित ने स्वर्ण पदक, निचार के सूरज ने रजत और सांगला के जतिन ने कांस्य पदक जीता। 36 से 38 किलोग्राम भार वर्ग में सांगला के देव ने स्वर्ण, कृष्ण ने रजत और उरनी के आशीष ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 30 से 40 किलोग्राम भार वर्ग में उरनी के सौरव ने स्वर्ण और सांगला के अर्थव ने रजत पदक जीता। 42 से 44 किलोग्राम भार वर्ग में छोल्तू के जतिन ने स्वर्ण, छोल्तू के अभिमन्यु ने रजत और सापनी के धीरज ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। 40 से 42 किलोग्राम भार वर्ग में सांगला के हर्षित ने स्वर्ण पदक, आर्यन ने रजत और छोल्तू के लक्षित ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

छात्रा वर्ग में निचार की श्रेया ने जीता सोना
छात्रा वर्ग की सब जूनियर में 36 से 38 किलोग्राम भार वर्ग में निचार की श्रेया ने स्वर्ण, सांगला की समायरा ने रजत और सांगला की लक्ष्मी ने कांस्य पदक जीता। 40 से 42 किलोग्राम भार वर्ग में निचार की राधिका ने स्वर्ण पदक, सांगला की रीतिका ने रजत और सांगला की नेहा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 48 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में सांगला की अनुसूया ने स्वर्ण और आकांक्षा ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूथ वर्ग (ब्वॉयज) के 48 से 52 किलोग्राम भार वर्ग में सांगला के जतिन ने स्वर्ण, निचार के इशांत ने रजत और सांगला के जीवनदार और सापनी के कपिल ने कांस्य पदक जीता। 57 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में निचार के अभिषेक ने स्वर्ण पदक, सांगला के विजय ने रजत पदक और सांगला के सुशील और निचार के सनी ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि जिला लोक संपर्क अधिकारी नरेंद्र शर्मा ने शिरकत की और विजेता खिलाड़ियों को नवाजा।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि जेएसडब्लयू जलविद्युत प्रबंधन का किन्नौर जिले में बॉक्सिंग खेल प्रतिभाओं को निखारने में अहम भूमिका रही है। जेएसडब्लयू ने जिले में स्थापित प्रशिक्षण केंद्रों से प्रशिक्षित बॉक्सरों द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चार पुरस्कार प्राप्त किए हैं। जेएसडब्लयू जलविद्युत परियोजना के प्रमुख कौशिक मलिक ने कहा कि एक दिवसीय अंतर शिखर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 60 बॉक्सरों ने प्रतिभा के जौहर दिखाए। समापन समारोह कार्यक्रम में जेएसडब्लयू प्रबंधन सीएसआर के प्रमुख दीपक डेविड ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और सीएसआर के तहत चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed