फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   NH in Jalori Jod remains blocked even after a week

Rampur Bushahar News: जलोड़ी जोत में एनएच एक सप्ताह बाद भी अवरुद्ध

Fri, 30 Jan 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
रामपुर की ग्रामीण सड़कें हुई बहाल, बर्फ और फिसलन से नहीं चल पाईं बस सेवाएं
विज्ञापन


. संभावित स्थानों तक भेजी जा रही बसें
. ननखड़ी-टूटूपानी सड़क नहीं हो पाई बहाल

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी से अभी भी ग्रामीण इलाकों में दुश्वारियां बरकरार हैं। बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था अब भी ठप पड़ी है। ग्रामीण सड़कों पर फिसलन की समस्या होने से हादसों का खतरा बना हुआ है। इस कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) संभावित स्थानों तक ही बस सेवाएं चला रहा है। जिला मुख्यालय कुल्लू को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-305 एक सप्ताह बाद भी यातायात के लिए अवरुद्ध है। वहीं, रामपुर के करीब 11 ग्रामीण रूटों पर निगम की बसों की आवाजाही निर्धारित रूट तक नहीं हो पा रही है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने अधिकतर सड़कों को बहाल कर दिया है। बीते मंगलवार को हुई क्षेत्र में हुई भारी बर्फबारी से हजारों ग्रामीणों की दुश्वारियां अभी थमी नहीं है। लोक निर्माण विभाग ने अधिकतर सड़कों को बहाल तो कर दिया है, लेकिन सड़कों पर फिसलन के कारण निगम की बसों की आवाजाही अभी भी प्रभावित है। शुक्रवार को करीब सप्ताह बाद रामपुर से रोहड़ू जाने वाली सड़क यातायात के लिए बहाल हो गई। वहीं, तकलेच सब डिविजन की सभी सड़कें बहाल हो गई हैं। जलोड़ी जोत में एनएच-305 बाधित होने से आनी और निरमंड उपमंडल के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। वहीं, ननखड़ी से टूटूपानी सड़क अभी भी यातायात के लिए अवरुद्ध पड़ी है। शुक्रवार को उपमंडल रामपुर के करीब एक दर्जन ग्रामीण रूटों पर निगम की बसों को संभावित स्थानों तक भेजा गया। ग्रामीणों को अपने गंतव्य में पहुंचने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ी। उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार से भी रूटों पर बसों की बराबर आवाजाही हो पाएगी।




लोक निर्माण विभाग तकलेच के सहायक अभियंता गोवर्धन शर्मा ने बताया कि रामपुर रोहड़ू सहित क्षेत्र के सभी सड़कों को बहाल कर दिया गया है।


करीब एक दर्जन ग्रामीण रूटों पर संभावित स्थानों तक बस सेवाएं चलाई जा रही हैं। सड़कों की हालत सुधरते ही सभी रूटों पर बसों की बराबर आवाजाही करावाई जाएगी। -- स्वरूप दीवान, अड्डा प्रभारी, परिवहन निगम रामपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article