{"_id":"67ac9a1efd8cd5670d097599","slug":"nh-getting-repeatedly-disrupted-due-to-landslides-near-pangi-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-129727-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पांगी के पास भूस्खलन से बार-बार बाधित हो रहा एनएच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पांगी के पास भूस्खलन से बार-बार बाधित हो रहा एनएच
विज्ञापन
किन्नौर जिले के एनएच 505ए में हो रही भूस्खलन के कारण भोक्टू स्थित स्वीचयार्ड को बना खतरा। संवाद
खतरे के साये में सफर करने को मजबूर हजारों लोग
तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर हो रहा भूस्खलन
40 करोड़ की लागत से स्थापित स्विचयार्ड पर भी मंडरा रहा खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर में पांगी के पास कच्ची पहाड़ी से तेज हवाओं के साथ पत्थर और भूस्खलन होने से राष्ट्रीय उच्च मार्ग-505 ए बार-बार बाधित हो रहा है। हजारों लोगों को खतरे के साये में सफर करने को मजबूर हैं। वैकल्पिक मार्ग पुराना तिब्बत सड़क पांगी के पास मंगलवार शाम को ऊपरी पहाड़ी से तेज हवाओं के साथ भूस्खलन का सिलसिला शुरू हुआ। उसके बाद बार-बार भूस्खलन होने से जहां आवाजाही प्रभावित हो रही है, वहीं रारंग, लिप्पा आसरंग और जंगी पंचायत के हजारों ग्रामीणों को खतरे के साये में सफर करना पड़ रहा है। तेज हवाओं के साथ रुक-रुक भूस्खलन हो रहा है। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण पांगी के ग्रामीणों को नौ किलोमीटर की दूरी तय कर वाया कल्पा होकर पांगी पहुंचना पड़ता है। इस मार्ग से पांगी सहित अन्य पांच गांव के ग्रामीणों को लाभ मिलता है। इसके अलावा यदि थोपन और पांगी नाला के पास राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच बंद हो जाए, तो इस वैकल्पिक एनएच 505 ए से पूह खंड की 27 पंचायतों के अलावा काजा सहित स्पीति के लिए भी उपयोग करते हैं। वहीं, बार-बार हो रहे भूस्खलन से करीब 40 करोड़ की लागत से स्थापित 220/66/22 केवी का स्विचयार्ड पर भी खतरा मंडरा रहा है। यदि भूस्खलन का सिलसिला जारी रहता है, तो भविष्य में संकट खड़ा हो सकता है। इस स्विचयार्ड से किन्नौर जिले के कल्पा, पूह, काजा और स्पीति के लिए बिजली आपूर्ति मुहैया होती है। भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष हकीम नेगी, प्रधान पांगी कालजंग मणी नेगी, पूर्व प्रधान तेजिंद्र सिंह नेगी, बूथ अध्यक्ष छतर कुमार नेगी और चंद्रकुमार नेगी ने सरकार और प्रशासन से सुरक्षा के लिहाज से यहां पर पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई है।
बार-बार भूस्खलन होने से एनएच 505ए बाधित हो रहा है। सड़क बहाली के लिए मौके पर मशीनें तैनात की गई हैं। अवरुद्ध एनएच को बहाल कर दिया गया है। - केएल सुमन, एक्सईएन, एनएचएआई रामपुर
फिलहाल, खतरे की कोई बात नहीं है। स्विचयार्ड से करीब 80 मीटर नीचे से भूस्खलन हो रहा है। यदि भविष्य में भारी मात्रा में भूस्खलन का सिलसिला जारी रहा, तो शायद खतरा पैदा हो सकता है। - संजय नेगी, एक्सईएन, ट्रांसमिशन लाइन भावानगर
विज्ञापन
- संवाद