{"_id":"6738d7534cfbf9aa3901281e","slug":"nh-closed-due-to-leakage-debris-falling-in-shong-tongs-edit-tunnel-rampur-hp-news-c-19-1-sml1039-441489-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: शोंग-टोंग की एडिट टनल में लीकेज मलबा गिरने से एनएच हुआ बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: शोंग-टोंग की एडिट टनल में लीकेज मलबा गिरने से एनएच हुआ बंद
विज्ञापन
शनिवार रात 10 बजे की घटना, सभी कामगारों को टनल से सुरक्षित बाहर निकाला
रामपुर से रिकांगपिओ जाने वाले वाहनों को वाया कड़छम-शीलती सड़क से भेजा
एनएच बहाली के लिए प्रशासन ने माैके पर भेजी मशीनरी, दोनों ओर लगी गाड़ियों की कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ ( किन्नौर)। किन्नौर जिले के शोंग-टोंग प्रोजेक्ट की निमार्णाधीन रली एडिट टनल-2 से पानी लिक हो गया। इसके कारण रिकांगपिओ-रामपुर एनएच पर मलबा आने की सूचना है। बताया जा रहा है कि टनल से बड़ी मात्रा में पानी आने से एनएच पर यातायात बंद कर दिया गया है। इसके कारण एनएच के दोनों ओर गाड़ियों की कतारें लग गईं।
एचपीसीएल की शोंग-टोंग टनल का पटेल कंपनी की ओर से निर्माण किया जा रहा है। शनिवार रात करीब 10 बजे प्रोजेक्ट में बड़ी मात्रा में लीकेज हो गई। इस वजह से एडिट टनल से बड़ी मात्रा में पानी एनएच पर आ गया। इसके कारण सड़क पर मलबा गिर गया।
सड़क बंद होने के कारण एनएच से आवाजाही बंद है। बताया जा रहा है कि टनल के अंदर काम कर रहे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकल लिया है। पानी लीक होने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने एनएच बहाली के लिए माैके पर मशीनें भेज दी हैं।
विज्ञापन
प्रशासन ने टापरी से रिकांगपिओ और रिकांगपिओ से टापरी की ओर आ-जा रहे लोगों को वाया कड़छम-शीलती सड़क से जाने की अपील की है। उधर बताया जा रहा है कि जैसे ही स्थानीय लोगों को इस बात की सूचना मिली तो वे भी मदद के लिए माैके पर पहुंच गए। उन्होंने इस बारे में स्थानीय प्रशासन को भी सूचित किया।