फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   nh cleared for traffic

Rampur Bushahar News: मलिंग में 18 घंटे और निगुलसरी में 14 घंटे बाद राष्ट्रीय उच्च मार्ग बहाल

Sat, 14 Sep 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
एनएच बहाल होते ही वाहनों की आवाजाही शुरू, लोगों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन


निगुलसरी में बार-बार एनएच बंद होने से हजारों लोग हो रहे परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में दो स्थानों पर बाधित एनएच यातायात के लिए बहाल हो गए हैं। मार्ग बहाल होते ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है और हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है।

गौर हो कि भारी बारिश के चलते पूह खंड के मलिंग नाला में ऊपरी पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण एनएच-505 पर यातायात ठप हो गया था। मार्ग अवरुद्ध होने से क्षेत्र के लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार दोपहर बाद एनएच-505 पर वाहनों के पहिये थम गए और शनिवार को मलिंग नाला में बाधित एनएच 18 घंटे बाद बहाल हुआ। छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार को करीब 12:00 बजे यातायात के लिए बहाल किया गया। तीन मशीनरी और 30 मजदूरों की मदद से एनएच बहाल हुआ। एनएच के बहाल होते ही वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। सीमा सड़क संगठन के ओसी राजकुमार प्रकाश ने कहा कि शनिवार को दोपहर 12:00 बजे बाधित एनएच को बहाल किया गया। समदो, सुमरा, शलखर, चांगो सहित काजा-स्पीति की ओर वाहनों की आवाजाही सुचारु है।
विज्ञापन


वहीं निगुलसरी में हजारों लोगों के लिए एनएच जी का जंजाल बना हुआ है। बार-बार एनएच के बंद होने से हजारों लोग परेशानियां झेलने को मजबूर हैं। करीब 14 घंटे बाद बाधित एनएच-पांच बहाल हुआ। शुक्रवार शाम छह बजे से वाहनों के पहिये थम गए और एनएच प्राधिकरण ने शनिवार सुबह छह से नौ बजे तक कड़ी मशक्कत के बाद यातायात के लिए बहाल किया। एनएच प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता सतीश जोशी ने कहा कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे एनएच को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। मौके पर चार मशीनरी तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ के कार्यवाहक क्षेत्रीय प्रबंधक नागेंद्र चंदला ने कहा कि दोनों स्थानों पर बाधित एनएच के बहाल होते ही बसों की आवाजाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed