{"_id":"6148b8f98ebc3e35e94a7041","slug":"nh-5-block-due-to-landslide-news-nani-dhank-matiyana-rampur-hp-news-sml3845357109","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतियाना के पास चट्टान गिरने से एनएच-5 रहा अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतियाना के पास चट्टान गिरने से एनएच-5 रहा अवरुद्ध
विज्ञापन
शिमला के मतियाना के ननी ढांक के पास एनएच पर गिरी चट्टान। संवाद
- फोटो : RAMPUR-HP
ठियोग (रामपुर बुशहर)। मतियाना के नजदीक नन्नी ढांक में चट्टानें दरकने से एनएच-5 पर कई घंटे वाहनों की आवाजाही थमी रही। इस वजह से करीब तीन घंटे तक हाईवे पर सेब से लदे ट्रक और बसें फंसी रही। गनीमत रही कि चट्टानें की चपेट में नेशनल हाईवे से गुजर रहा वाहन नहीं आया। एनएच प्राधिकरण ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों की आवाजाही बहाल की।
जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे के करीब हुआ जब नन्नी ढांक से बड़ी चट्टान गिरकर हाईवे पर आ गई। इससे एनएच-5 पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। हालांकि छोटे वाहन यहां से जोखिम लेकर गुजरते रहे। नेशनल हाईवे बंद होने से दर्जनों एचआरटीसी और निजी बसों के समेत सेब से लदे ट्रक भी फंस गए। इससे सैकड़ों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
एनएच प्राधिकरण ने मामले की सूचना मिलते ही मशीनरी और टीम को मौके पर भेजा और बड़ी चट्टान को तोड़ने के बाद करीब साढ़े चार बजे बहाल किया जा सका। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
चट्टान के गिरने से एनएच-5 पर जाम लगने से लोग आए दिन परेशानी झेल रहे हैं। पिछले दिनों क्षेत्र में भारी बरसात होने कारण पहाड़ों के दरकने का सिलसिला जारी है। इस वजह से यहां से गुजरने वाले वाहन चालक जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं।