फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   New PTA Executive Committee Formed at Reckong Peo College

Rampur Bushahar News: चंद्र भगत प्रधान और पुष्पा नेगी चुने उप प्रधान

Thu, 13 Aug 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ कॉलेज में पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में अध्यापक-अभिभावक संघ (पीटीए) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। आमसभा में चंद्र भगत को प्रधान और पुष्पा नेगी को उपप्रधान चुना गया। यह चुनाव निर्वाचन अधिकारी प्रोफेसर धर्मकीर्ति नेगी की देखरेख में संपन्न हुआ।सभा का आयोजन महाविद्यालय में किया गया। प्राचार्य डॉ. उत्तम चंद चौहान और पूर्व पीटीए प्रधान अजयवीर नेगी का स्वागत किया गया। उपस्थित अभिभावकों और प्राध्यापकों ने अपना परिचय दिया। पीटीए सचिव प्रोफेसर देवराज नेगी ने वर्ष 2025-2026 के लिए पीटीए कोष की आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने पिछली कार्यकारिणी की बैठकों का विवरण भी दिया। पूर्व प्रधान अजयवीर नेगी ने महाविद्यालय प्रशासन और कार्यकारिणी को धन्यवाद दिया। प्राचार्य डॉ. उत्तम चंद चौहान ने महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और अन्य क्षेत्रों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अभिभावकों का धन्यवाद भी किया। नई कार्यकारिणी में प्रोफेसर देवराज नेगी को सचिव चुना गया है। सुरेश खन्ना संयुक्त सचिव और अविनाश कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। रूपा, नारायण सिंह और भूपेंद्र को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। मदन मोहन को मुख्य सलाहकार का पदभार सौंपा गया है। प्राचार्य ने नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत किया। नवनियुक्त प्रधान चंद्र भगत ने महाविद्यालय के चहुंमुखी विकास का आश्वासन दिया। सभा में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के बाद निर्णय लिए गए। अंत में, डॉ. ज्ञान चंद शर्मा ने आम सभा के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed