{"_id":"6a9ec367bab2a5f9010129fe","slug":"new-academic-session-began-with-a-havan-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-169167-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: हवन के साथ शुरू हुआ नया शैक्षणिक सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: हवन के साथ शुरू हुआ नया शैक्षणिक सत्र
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड, एमएड और डिग्री कॉलेज बालना में सोमवार को नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ पूजा-अर्चना और हवन के साथ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत हवन संपन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने आहुति डालकर ज्ञान, बुद्धि, विवेक और सद्बुद्धि का आशीर्वाद मांगा। संस्थान की प्राचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज ने सभी विद्यार्थियों का स्वागत कर नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने, अनुशासन का पालन करने, शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। संस्थान के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत, लगन, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। संस्थान के मुख्य सलाहकार एके गोस्वामी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।