फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nerwa Nagar Panchayat

Rampur Bushahar News: नपं नेरवा में निर्विरोध चार पार्षदों ने स्वयं काे निर्दलीय घोषित कर बहुमत का किया दावा

Mon, 18 May 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
. संधीरा कपिल को अध्यक्ष, सीमा को उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की
विज्ञापन

. नाटकीय घटनाक्रम ने राजनीतिक समीकरण बदले
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)।
नेरवा नगर पंचायत में सोमवार को अचानक हुए नाटकीय घटनाक्रम ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के सभी राजनीतिक समीकरण बदल दिए। नगर पंचायत चुनाव में निर्विरोध चुने गए चार पार्षदों ने संयुक्त पत्रकार वार्ता कर स्वयं को निर्दलीय घोषित करते हुए नगर पंचायत में बहुमत का दावा पेश कर दिया। साथ ही वार्ड नंबर-छह की पार्षद संधीरा कपिल को अध्यक्ष और वार्ड नंबर-दो की पार्षद सीमा मनसाइक को उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा भी कर दी। नगर पंचायत के वार्ड नंबर-दो से सीमा मनसाइक, वार्ड नंबर-तीन से अमन सूद, वार्ड नंबर-चार से राजेंद्र सिंह कंवर और वार्ड नंबर-छह से संधीरा कपिल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। रविवार को संपन्न हुए चुनाव में वार्ड नंबर-एक से शूरवीर राणा, वार्ड नंबर-पांच से नरेंद्र शटाइक और वार्ड नंबर-सात में पूर्व अध्यक्ष बबीता तंगड़ाइक विजयी रहीं। चुनाव परिणाम आने के बाद अध्यक्ष पद को लेकर विभिन्न स्तरों पर राजनीतिक जोड़तोड़ और समर्थन जुटाने की चर्चाएं तेज थीं। शूरवीर राणा, नरेंद्र शटाइक और अन्य संभावित दावेदार पेश कर अपनी रणनीति बनाने में जुटे हुए थे। इसी बीच चारों निर्विरोध चुने गए पार्षदों ने बैठक कर सर्वसम्मति से नया राजनीतिक मोर्चा तैयार कर दिया। बैठक में निर्णय लिया कि संधीरा कपिल को नगर पंचायत अध्यक्ष और सीमा मनसाइक को उपाध्यक्ष पद के लिए समर्थन दिया जाएगा। चार पार्षदों के एकजुट होने से नगर पंचायत में बहुमत का आंकड़ा उनके पक्ष में जाता दिखाई दे रहा है। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राजेंद्र सिंह कंवर ने कहा कि चारों पार्षदों में किसी का भी राजनीतिक दल से संबंध नहीं हैं। सभी निर्दलीय रूप से जनता के हित में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और आपसी सहमति से निर्णय लिए जाएंगे। नगर पंचायत के इस घटनाक्रम के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है और अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर लोगों की नजरें आगामी औपचारिक प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed