फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nerwa College organizes annual athletic meetNerwa College organizes annual athletic meet

Rampur Bushahar News: सौ मीटर दौड़ में अंशुल मंटा और तनुजा रहे प्रथम

Thu, 19 Feb 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
नेरवा कॉलेज में वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय नेरवा में वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के खेल स्टेडियम में प्रतियोगिताएं करवाई गईं, जिसमें छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ के अंशुल मंटा प्रथम और हर्ष द्वितीय रहे। छात्रा वर्ग में तनुजा प्रथम और काजल द्वितीय स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग 200 मीटर दौड़ में अंशुल प्रथम और चमन द्वितीय रहे। छात्रा वर्ग में तनुजा प्रथम और काजल द्वितीय स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अंशुल मंटा पहले और चमन दूसरे, छात्रा वर्ग में परीक्षा पहले और तनुजा दूसरे स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग की ऊंची कूद प्रतियोगिता में अंशुल मंटा प्रथम और अजय दूसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में परीक्षा पहले और तनुजा दूसरे स्थान पर रहीं। भाला फेंक में हर्ष ने पहला और निशांत ने दूसरा प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान पर अप्पू और द्वितीय स्थान पर अंजना रहीं। शॉट पुट पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर हर्ष और द्वितीय स्थान पर कृष रहे। छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान काजल और द्वितीय स्थान अप्पू ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरबंस लाल शर्मा रहे। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम हैं। खेल अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का संदेश दिया। प्रो. बलवीर सागर कलसाइक ने कहा कि नियमित खेल अभ्यास से शरीर स्वस्थ और मन प्रफुल्लित रहता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article