{"_id":"6895e814be70862f8c0f72d5","slug":"nerva-colleges-mou-with-baskaf-foundation-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-141162-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: एआई, डिजिटल मार्केटिंग और साइबर सुरक्षा पर कुशल होंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: एआई, डिजिटल मार्केटिंग और साइबर सुरक्षा पर कुशल होंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
नेरवा महाविद्यालय के प्राचार्य व प्राध्यापकों के साथ बेसकाफ फाउंडेशन के सदस्य
नेरवा काॅलेज का बेसकाफ फाउंडेशन के साथ एमओयू
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)।
राजकीय महाविद्यालय नेरवा में एआई, डिजिटल मार्केटिंग, साइबर सुरक्षा और कारोबार पर विद्यार्थियों का कुशल किया जाएगा। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन ने बेसकॉफ फाउंडेशन के साथ कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत महाविद्यालय के विद्यार्थियों को सूचना प्रौद्योगिकी, फ्यूचर स्किल्स, अकाउंटिंग एंड फाइनेंस और हॉस्पिटैलिटी एवं टूरिज्म पर कुशल किया जाएगा। बेसकाफ फाउंडेशन के संस्थापक पुनीत झामटा ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी के अंतर्गत वेब डिजाइनिंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और साइबर सुरक्षा पर विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। बेसिक प्रशिक्षण से एडवांस और फ्यूचर स्किल्स में डिजिटल मार्केटिंग, डेटा एनालिटिक्स और उद्यमशीलता के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। हॉस्पिटैलिटी और पर्यटन क्षेत्र में होटल मैनेजमेंट से संबंधित कोर्सेज को करवाने पर सहमति बनी है। महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ. हरबंस लाल शर्मा ने इस पहल को विद्यार्थियों के व्यावसायिक विकास की दिशा में एक मजबूत कदम बताया और कहा कि यह सहयोग उनके भविष्य की संभावनाओं को बेहतर बनाएगा। कॅरिअर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रमुख प्रोफेसर डॉ. विकास सुमन ने कहा कि यह समझौता आगामी दो वर्षों के लिए किया गया है। इससे दीर्घकालिक योजनाओं और पाठ्यक्रम विकास को गति मिलेगी। कॅरिअर एवं प्लेसमेंट संबंधित गतिविधियों को भी लाभ होगा। इस अवसर पर बेसकॉफ फाउंडेशन के को-फाउंडर रोहित सुनवान, बोर्ड मेंबर मोहन रांटा के अतिरिक्त कॉलेज प्रशासन की ओर से प्रो. रोहित रिहाल, प्रो. वरुण, प्रो. अमन और प्रो. संजीव उपस्थित रहे।