फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nehru Yuva Sangathan to conduct Freedom Run in 75 villages of Kinnaur, District level running competition will be organized in Kalpa's Gompa today

किन्नौर के 75 गांवों में फ्रीडम रन करवाएगा नेहरू युवा संगठन

Fri, 13 Aug 2021 10:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव पर नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसके बाद जिले के 75 कस्बों और गांवों में नेहरू युवा केंद्र और एनएसएस स्वयंसेवियों और युवा क्लब पदाधिकारियों कस्बों और गांवों में दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र संगठन जिला किन्नौर की जिला युवा अधिकारी प्रियंका ने बताया कि जन भागीदारी से जन आंदोलन थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जन सहभागिता सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत जिले में कुल 76 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें से प्रमुख जिला स्तर पर जिला किन्नौर में होने वाली फ्रीडम रन जो कि कल्पा के गोंपा से आयोजित की जाएगी। इस दौड़ का आयोजन 14 अगस्त सुबह 7:30 बजे नेहरू युवा केंद्र किन्नौर द्वारा किया जा रहा है। साथ जिले के अन्य 75 गांवों में फ्रीडम रन का आयोजन 14 अगस्त से 2 अक्तूबर के बीच करवाया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद्, पर्यावरणविद्, सामाजिक कार्यकर्ता, खेल से संबंधित महानुभाव, प्रशासनिक अधिकारियों को निमंत्रित किया जा रहा है। इन लोगों की मौजूदगी में युवाओं के साथ संवाद से स्वतंत्रता संग्राम में देश के विकास की गाथा के विषय में प्रेरक जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। युवाओं में फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए फिट इंडिया आंदोलन परिचालित किया जा रहा है, जिसमें दौड़, योग, व्यायाम सहित अन्य गतिविधियां समाहित हैं। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर प्रेरक संदेश की वीडियो रिकॉर्ड कर उसे नेहरू युवा केंद्र संगठन की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। उन्होंने युवाओं और युवा क्लब प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम से जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed