फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Navin Academy and TRL Hostel emerge as champions.

Rampur Bushahar News: नवीन अकादमी और टीआरएल हॉस्टल बने चैंपियन

Tue, 14 Jul 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
जुब्बललियन प्रो वॉलीबॉल लीग संपन्न
विज्ञापन

मुख्य अतिथि यशपाल शर्मा ने विजेताओं को किया सम्मानित, युवाओं से खेलों से जुड़ने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहडू। यूथ क्लब जुब्बल के तत्वावधान में जुब्बललियन प्रो वॉलीबॉल लीग के समापन समारोह में भाजपा संगठनात्मक जिला महासू के उपाध्यक्ष यशपाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। नगर पंचायत जुब्बल की पार्षद सुधा सूद और पूर्व पार्षद राजपाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बालिका वर्ग में नवीन अकादमी रत्नाड़ी ने फाइनल मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया, जबकि टीआरएल हॉस्टल जुब्बल उपविजेता रहा। बालक वर्ग के फाइनल में टीआरएल हॉस्टल जुब्बल-ए ने यूथ क्लब जुब्बल को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि यशपाल शर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पदक दिए। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेल, शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग का फाइनल नवीन अकादमी रत्नाड़ी और टीआरएल हॉस्टल जुब्बल के बीच खेला गया। इसमें नवीन अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। बालक वर्ग में चार टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में टीआरएल हॉस्टल जुब्बल-ए ने यूथ क्लब जुब्बल को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में यूथ क्लब जुब्बल की ओर से मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। क्लब के अध्यक्ष ईशान सौक्टा, उपाध्यक्ष अस्तित्व ढलोशा और आयोजन अध्यक्ष हितेश धीमान ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। मुख्य सलाहकार हनी खुंडटा, प्रबंधक वंश हौटा, सचिव कुश रांटा तथा अन्य पदाधिकारियों ने भी आयोजन में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed