फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   National Tribal Festival in Kinnaur, Kinnaur Festival in Reckong Peo

Rampur Bushahar News: राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव में बाहरी राज्यों के दल बिखरेंगे संस्कृति के रंग

Tue, 28 Oct 2025 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
30 और 31 अक्तूबर को रिकांगपिओ में सजेगा उत्सव
विज्ञापन

महोत्सव के लिए 300 प्लॉटों का हो चुका है आवंटन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। मिनी खेल स्टेडियम रिकांगपिओ में पहली बार राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव का आयोजन हो रहा है। इसकी तैयारी जोरों पर हैं। इस वर्ष 30 और 31 अक्तूबर को बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव का आयोजन होगा। इसके बाद 1 और 2 नवंबर को राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव का आयोजन होगा। राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव में बाहरी राज्यों के दल संस्कृति के रंग बिखरेंगे। उत्सव में अरुणाचल प्रदेश, बिहार और तमिलनाडु के टीमें भी भाग लेंगी। प्रशासन ने महोत्सव के लिए आवंटन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बाहरी राज्यों से आए व्यापारी स्टॉल आवंटन प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। अभी तक 300 प्लॉटों का आवंटन हो चुका है। करीब 107 प्लॉट अभी बाकी हैं। आईटीडीपी किन्नौर के परियोजना अधिकारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि प्लॉट रिकांगपिओ मुख्य चौक से लेकर मेला मैदान के बचत भवन तक आवंटित किए जाएंगे। नेशनल रूरल लाइवलीहुड मिशन के तहत किन्नौर सेल्फ हेल्प ग्रुप्स को तीन मुफ्त स्टॉल दिए गए हैं। जहां जगह की तंगी है, वहां एक साइड और जहां जगह खुली है, वहां दोनों तरफ स्टॉल आवंटित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न तरह के व्यापारी इस मेले में स्टॉल लगाने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article