{"_id":"668fe2c02db89874350f9cc8","slug":"national-highway-707-under-construction-between-sanail-and-hatkoti-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-118640-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सरकारी भूमि पर बने प्रभावशाली लोगों के भवनों ने रोकी एनएच-707 के निर्माण की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सरकारी भूमि पर बने प्रभावशाली लोगों के भवनों ने रोकी एनएच-707 के निर्माण की रफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। सनैल से हाटकोटी के बीच निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग-707 के निर्माण की रफ्तार में सरकारी भूमि पर बने प्रभावशाली लोगों के भवन रोड़ा बन गए हैं। सड़क निर्माण की चपेट में आ रहे घरों को बचाने के लिए लोग मंत्री के दरबार तक चक्कर काट रहे हैं और विभाग पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रभावशाली लोगों के इस दबाव में सरकार की करोड़ों की परियोजना के निर्माण की अवधि निकल गई है। सनैल से हाटकोटी तक करीब 12 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा करने का कार्य वर्ष 2022 में शुरू हो चुका है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस पर करीब 78 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत रखी है। दो साल में इस सड़क के दायरे में आ रहे कई घरों को तोड़ने के लिए हाथ डालने से पहले विभाग को चुनौतियों का समना करना पड़ रहा है, जबकि सड़क निर्माण की जद में आ चुके गरीब और आम लोगों को साल पहले उजाड़कर सड़क चौड़ी हो चुकी है।
दो महीने पहले हो चुकी अनुबंध पूरा आम अभी अधूरा
करीब बारह किलोमीटर सड़क के निर्माण का अनुबंध राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का ठेकेदार के साथ मई 2024 में पूरा हो चुका है। अभी तक पुलों और सड़क का कुल निर्माण 50 प्रतिशत ही हुआ है। ऐसे में खराब और खोदी गई सड़क पर सेब सीजन में फिर हादसे होने का खतरा बन चुकी है। प्रभावशाली लोगों के भवनों को समय पर नहीं हटाया गया तो अभी निर्माण को फिर दो साल का समय लग सकता है।
राजस्व विभाग पर उठे सवाल
सनैल से लेकर हाटकोटी तक एनएच-707 के निर्माण की जद में आ रहे घरों की बार-बार निशानदेही ने राजस्व विभाग पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऊंची पहुंच वालों को बचाने के लिए निशानदेही में पक्षपात हुआ है। इस कारण कई लोगों को न्यायालय में जाना पड़ा है। अब हाटकोटी, सरस्वती नगर, अंटी, कुडडू, सनैल कस्बों में कई घरों को बचाने के प्रयास करने वाले भी उजागर होने वाले हैं।
विज्ञापन
निशानदेही के आधार पर सड़क को कर रहे चौड़ा
राजस्व विभाग की निशानदेही के आधार पर एनएस-707 सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। कुछ लोगों ने विभाग के अधिकारियों के खिलाफ पुलिस में मामले दर्ज करवाए हैं। कई रोक लगाने के लिए न्यायालय तक पहुंच गए हैं, इसलिए निशानदेही के दौरान सड़क निर्माण की जद में आने वाले घर नहीं टूटने से सड़क निर्माण में देरी हो रही है। मई में समय पूरा हो गया। अभी करीब पचास प्रतिशत कार्य बाकी बच गया है।
मनोज भारद्वाज, सहायक अभियांता राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण।