फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Narkanda's Summer Festival to be adorned with folk colors today and tomorrow

Rampur Bushahar News: नारकंडा में आज और कल लोक रंग से सजेगा समर फेस्टिवल

Fri, 26 Jun 2026 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
पारंपरिक ठोडा, नाटी और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे
विज्ञापन

स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से बांधेंगे समां
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (नारकंडा)। उपमंडल कुमारसैन के प्रमुख पर्यटन स्थल नारकंडा में 27 और 28 जून को दो दिवसीय समर फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह समर फेस्टिवल लोक रंग से सजेगा। समर फेस्टिवल का उद्देश्य नारकंडा और आसपास के क्षेत्रों की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक कला, लोक संगीत और रीति-रिवाजों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। आयोजन के माध्यम से हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण हिमाचल की पारंपरिक ठोडा, सांस्कृतिक नाटी और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। दो दिनों तक स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। इसके अतिरिक्त स्थानीय लोक कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का भी मंच मिलेगा, जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और अधिक मजबूत होगी। समर फेस्टिवल की सांस्कृतिक संध्या में लोकगायक पॉल सिंह और टीटू रायजादा अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। कई स्थानीय कलाकार भी मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
विधायक कुलदीप सिंह करेंगे शुभारंभ
इस उत्सव का शुभारंभ स्थानीय विधायक कुलदीप सिंह राठौर करेंगे। इस अवसर पर उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप भी उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति ने फेस्टिवल की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और क्षेत्र में उत्सव को लेकर उत्साह का माहौल है। नगर पंचायत नारकंडा के उपाध्यक्ष नरेश कैंथला ने क्षेत्रवासियों और पर्यटकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि हिमाचल की सांस्कृतिक धरोहर को देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने बताया कि समर फेस्टिवल से स्थानीय व्यापार, पर्यटन और हस्तशिल्प को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन



कारोबारियों को मिलेगा लाभ
पर्यटकों के पहुंचने से होटल व्यवसाय, स्थानीय बाजार और छोटे कारोबारियों को लाभ होगा। साथ ही युवाओं और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिलेगा। आयोजन समिति ने सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और अन्य सुविधाओं के लिए प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित किया गया है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed