{"_id":"601ff38f8ebc3e4c872255b4","slug":"narkanda-nh-5-opened-for-vechile-rampur-hp-news-sml360128612","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी के चार दिन बाद नारकंडा एनएच-5 बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी के चार दिन बाद नारकंडा एनएच-5 बहाल
विज्ञापन
Narkanda nh 5 opened for vechile
रामपुर बुशहर। चार दिन पहले हुई बर्फबारी से अभी भी लोगों की दुश्वारियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। बर्फबारी से रामपुर उपमंडल के कई ग्रामीण रूट अभी भी ठप हैं। नेशनल हाईवे पांच नारकंडा चार दिन बाद यातायात के लिए बहाल हुआ है। अब किन्नौर और रामपुर से बसों समेत अन्य वाहनों की शिमला की ओर आवाजाही हो रही है।
गौरतलब है कि गत वीरवार को भारी बर्फबारी के कारण एनएच-5 सहित दर्जनों ग्रामीण रूट यातायात के लिए बंद हो गए थे। रविवार को चौथे दिन नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने नारकंडा में बाधित सड़क को आवाजाही के लिए बहाल कर दिया। मार्ग बाधित होने से वाया बसंतपुर और सुन्नी होकर वाहन शिमला भेजे जा रहे थे। हालांकि, रामपुर उपमंडल के अधिकांश ग्रामीण रूटों पर अभी भी संभावित स्थानों तक ही निगम की बसों को भेजा जा रहा है।
रामपुर डिपो की एक बस रोहडू, जबकि एक आनी उपमंडल के टिप्परा मार्ग पर फंसी हुई है। उपमंडल के दरकाली और जघोरी रूट पर अभी भी वाहनों की आवाजाही बंद है। रामपुर-रोहडू मार्ग भी सुंगरी में बाधित है। इसके चलते बसों को केवल नरैण तक ही भेजा जा रहा है। लोक निर्माण विभाग बर्फबारी से बाधित सड़कों को बहाल करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
वहीं, भारी हिमपात से बंद एनएच 305 जलोड़ी जोत के पास बहाल नहीं हो पाया है। ऐसे में आनी और निरमंड के हजारों लोगों का जिला मुख्यालय कुल्लू से संपर्क कट गया है। लोगों को वाया मंडी होकर कुल्लू जाना पड़ रहा है। परिवहन निगम रामपुर के अड्डा प्रभारी भागचंद ने बताया कि नारकंडा में एनएच बहाल होने के बाद अब रामपुर से शिमला की ओर बसों की आवाजाही शुरू हो गई है।
निगम के दो रूटों पर बसें फंसी हैं। उपमंडल के जघोरी और दरकाली रूट को छोड़कर सभी रूटों पर निगम की बसों की आवाजाही हो रही है। बर्फबारी वाली सड़कों पर संभावित स्थानों तक ही बसों को भेजा जा रहा है।