{"_id":"6a4a49e2e4aeb795070c235a","slug":"narkanda-doja-bhadavali-road-to-be-inaugurated-soon-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-164068-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारकंडा-डोजा-भदावली सड़क का जल्द होगा उद्घाटन : विक्रमादित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारकंडा-डोजा-भदावली सड़क का जल्द होगा उद्घाटन : विक्रमादित्य
विज्ञापन
जन आभार अभिवादन समारोह में मौजूद मुख्यातिथि और अन्य। स्रोत : पीआरओ
लोक निर्माण मंत्री ने जन आभार अभिवादन समारोह में की शिरकत
कुमारसैन पहुंचकर मंत्री ने सुनीं जन समस्याएं, निपटारे का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। उमपंडल कुमारसैन की नारकंडा-डोजा-भदावली सड़क का 6.70 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण किया जा रहा है। इसका 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और शीघ्र ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा कथल नाला-कोटी नाला संपर्क सड़क का 16 करोड़ की लागत से उन्नयन कार्य चल रहा है। यह बात कुमारसैन पहुंचे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि औडी-कोटगढ़-बीथल सड़क पर का 19 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य जारी है। मंत्री ने कुमारसैन पहुंचकर लोगों की समस्याएं भी सुनीं। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रविवार को कुमारसैन दरबार मैदान में आयोजित जन आभार अभिवादन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विधायक कुलदीप सिंह राठौर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर मंत्री का स्वागत किया। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनसेवा, सुशासन एवं समग्र विकास के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नई ड्रेनेज नीति के तहत सड़क निर्माण में आधुनिक जल निकासी व्यवस्था अपनाई जाएगी और बड़े कलवर्टों का निर्माण किया जाएगा, ताकि बरसात के दौरान सड़कों को नुकसान न पहुंचे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के तहत इस क्षेत्र की आठ संपर्क सड़कें स्वीकृत हुई हैं। इन सड़कों के निर्माण के लिए संबंधित लोगों को अपनी भूमि गिफ्ट डीड के माध्यम से उपलब्ध करवानी होगी, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जा सके। उन्होंने दरबार मैदान के साथ निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के निर्माण को पूर्ण करने के लिए अतिरिक्त बजट मुहैया करवाने का भी आश्वासन दिया। समारोह के बाद मंत्री ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं और मांगें भी सुनीं। उन्होंने सड़क, पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विकास कार्यों से संबंधित शिकायतों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए। स्थानीय विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने विक्रमादित्य सिंह का कुमारसैन आगमन पर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि जन आभार अभिवादन समारोह जनता के स्नेह, विश्वास एवं समर्थन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक वर्ग के कल्याण और संतुलित विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह की ओर से दिए जा रहे सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम, एसडीएम ठियोग शशांक गुप्ता, डीएसपी नरेश शर्मा, अध्यक्ष वरिष्ठ ज्योति सदन शशिपाल डोगरा, अतुल शर्मा, ठियोग-कुमारसैन कांग्रेस अध्यक्ष संजय शर्मा, कुमारसैन पंचायत प्रधान प्रवीण वर्मा, उपप्रधान कपिल भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।