फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   naresh chauhan welcome in her native place

दस गारंटी योजनाओं को शीघ्र पूरा करेगी कांग्रेस : नरेश चौहान

Sun, 01 Jan 2023 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
रोहडू़। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान का जुब्बल-कोटखाई के धरौंक गांव पहुंचने पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। रविवार को नरेश चौहान प्रदेश सरकार में अपनी नियुक्ति के बाद पहली बार गांव पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया है। नरेश चौहान का रास्ते में जगह-जगह लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान बंडली गांव के लोगों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर नरेश चौहान ने कहा कि कैबिनेट स्तर का रैंक देने के लिए वे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आभारी है। उन्होंने कहा कि जो अपेक्षाएं लोगों की प्रदेश सरकार से हैं, उसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने चुनाव से पहले 10 गारंटी योजनाएं लोगों के समक्ष रखी थी। उसे एक-एक करके पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें यह आदेश दिए हैं कि वे लोगों से मिले और लोगों की समस्याओं को उन तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि जो विकास कार्य रुके हुए हैं, उनमें तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed