फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Narayan Boys Darkali won the Badshah Cup

Rampur Bushahar News: नारायण बॉयज दरकाली ने जीता बादशाह कप

Sat, 17 Jan 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Narayan Boys Darkali won the Badshah Cup
तकलेच में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता बनी दरकाली की टीम। स्रोत : युवक मंडल
फाइनल में चाटी टीम को मात देकर कब्जाया विजेता का खिताब
विज्ञापन

अक्षय बदरेल ने तूफानी 65 रन बनाकर टीम को दिलाई एकतरफा जीत

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की तकलेच पंचायत के बरशोल में बादशाह क्रिकेट कप प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें नारायण बॉयज दरकाली ने विजेता का खिताब हासिल किया है। फाइनल मुकाबले में चाटी की टीम को हराकर दरकाली ने विजेता ट्राॅफी अपने नाम की। अक्षय बदरेल ने 19 गेंदों में 65 रन की तूफानी पारी खेली। प्रतियोगिता के समापन पर आईटीबीपी के इंस्पेक्टर सोहन लाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। युवक मंडल सेरी मझाली ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद फाइनल मुकाबला हुआ। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर चाटी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। चाटी टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 92 रन का लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दरकाली की टीम ने शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। दरकाली के कप्तान अक्षय बदरेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए 65 रन की नाबाद पारी खेली। फाइनल में अक्षय मैन ऑफ द मैच चुने गए। दरकाली की टीम ने आसानी से 92 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। मुख्य अतिथि ने विजेता नारायण बॉयज दरकाली की टीम को ट्राॅफी और 1,11,111 रुपये की नकद राशि से पुरस्कृत किया। उप विजेता टीम चाटी को ट्राॅफी और 55 हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब कुश ठाकुर ने अपने नाम किया। बेस्ट विकेट कीपर प्रभु दयाल और बेहतरीन गेंदबाज मनोज बदरेल को चुना गया। मुख्य अतिथि सोहन लाल ने कहा कि इस तरह की खेलकूद गतिविधियां ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी हुई कला को एक मंच प्रदान करती हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं समय-समय पर आयोजित की जानी चाहिए, ताकि युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन युवक मंडल को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article