Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nandlal's death is an irreparable loss for Rampur and the state

नंदलाल का निधन रामपुर और प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति : कौल सिंह नेगी

Tue, 03 Nov 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
. भाजपा नेता बोले- सरल, सौम्य और स्पष्ट व्यक्तित्व के धनी थे पूर्व विधायक
विज्ञापन

. जनसेवा और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को हमेशा किया जाएगा याद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर के चार बार विधायक रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव नंदलाल के आकस्मिक निधन पर पूर्व हिमकोफेड चेयरमैन एवं भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नंदलाल का निधन रामपुर क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सरल, सौम्य और स्पष्ट व्यक्तित्व हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगा। कौल सिंह नेगी ने कहा कि नंदलाल कांग्रेस के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में शुमार थे। उन्होंने लगातार चार बार रामपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह पूर्व में मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) भी रहे और वर्तमान में सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। राजनीति में आने से पहले उन्होंने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में सहायक महानिरीक्षक (एडीआईजी) के पद पर अपनी सेवाएं दी थीं। उन्होंने कहा कि रामपुर क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों में नंदलाल का योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उनके निधन से समूचे रामपुर क्षेत्र में शोक की लहर है। एक अनुभवी जनप्रतिनिधि और सरल व्यक्तित्व के धनी नेता के रूप में उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। कौल सिंह नेगी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति, परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed