{"_id":"648af97440d2b35deb086038","slug":"nabhya-apta-became-mr-and-sneha-negi-became-miss-farewell-rampur-hp-news-c-19-1-179979-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नाभ्या अप्टा मिस्टर और स्नेहा नेगी बनी मिस फेयरवेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नाभ्या अप्टा मिस्टर और स्नेहा नेगी बनी मिस फेयरवेल
Thu, 15 Jun 2023 05:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Thu, 15 Jun 2023 05:13 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय बहुतकनीकी रोहड़ू में डी-फार्मेसी अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए प्रथम वर्ष के छात्रों ने विदाई समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की गईं।
प्रथम वर्ष के छात्रों ने नाटी भी डाली। अंतिम वर्ष के छात्रों ने कालेज में बिताए दो साल के अनुभव साझा किए। समारोह में प्रधानाचार्य राकेश शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विभागाध्यक्ष शशि शर्मा ने विदाई समारोह में विचार रखे। इस मौके पर विशेष रूप से मिस्टर फेयरवेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। तीन चरणों में आयोजित स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के आधार पर नाभ्या अप्टा को मिस्टर फेयरवेल और स्नेहा नेगी को मिस फेयरवेल चुना गया। अंशुल को मिस्टर पर्सनेलिटी, नेहा को मिस पर्सनेलिटी, तरुण गुप्ता को मिस्टर ऑलराउंडर, रुचिका को मिस ऑलराउंडर चुना गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रवक्ता मोती शर्मा, प्रवक्ता महेश चौहान, उदय चौहान, मनोज शुक्ला सहित संस्थान का अन्य स्टाफ मौजूद रहा। संस्थान के मीडिया प्रभारी देविंद्र सिंह प्रेमी ने बताया कि अभी सभी ट्रेड का सेमेस्टर खत्म होने के बाद अंतिम वर्ष के छात्रों को कनिष्ठ छात्रों को विदाई पार्टी दी गई।