फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Municipal Council will again tender for paid vehicle parking in Rohru market.

Rampur Bushahar News: नगर परिषद फिर से करेगा रोहड़ू बाजार में पेड वाहन पार्किंग के टेंडर

Sat, 08 Feb 2025 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
बाजार की पार्किंग से नगर परिषद को होती है सालाना 36 लाख की कमाई
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। शहरों की तर्ज पर रोहड़ू बाजार में पेड पार्किंग साल 2024 में शुरू की गई थी। कुछ ठेकेदारों ने पार्किंग को कुछ माह चलाने के बाद छोड़ दिया था। अब पेड पार्किंग के टेंडर नगर परिषद फिर से करने की तैयारी में है। बाजार में पार्किंग के लिए चयनित आठ स्थलों पर 189 वाहनों को पार्क करने की सुविधा है। पेड पार्किंग के लिए नगर परिषद ने घंटों के हिसाब से रेट तय किए हैं। पार्किंग से नगर परिषद को सालाना करीब 36 लाख रुपये की आमदनी होती है। ऐसे में पार्किंग नगर परिषद की मुख्य आय के स्रोत में से एक है। पार्किंग से आने वाली आय को नगर में विकास कार्यों पर खर्च किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों से उपमंडल मुख्यालय आवश्यक कार्य से आने वाले लोगों के लिए आसानी से सड़क किनारे वाहन खड़े करने की सुविधा नगर परिषद ने दी है। इसके लिए बाजार में आठ स्थानों को पार्किंग के लिए चयनित किया है। पार्किंग में वाहन खड़े करने के दो घंटे तक के 20 रुपये, चार घंटे तक के 40 रुपये, आठ घंटे तक के 100 रुपये तथा 24 घंटे खड़े करने के 200 रुपये लिए जाते हैं।


पिछले टेंडर की अवधि समाप्त हो रही है। अब परिषद की ओर से फिर से पार्किंग की टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। शीघ्र ही नए सिरे से पार्किंग के टेंडर लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को बाजार में आसानी से पार्किंग की सुविधा मिल सके। - सुजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष, नगर परिषद रोहड़ू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article