Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Municipal Council Rampur, old bus stand Rampur, problem with street vendors, people upset

Rampur Bushahar News: पुराने बस अड्डे के आसपास से नहीं हटाई रेहड़ी फड़ी तो सड़कों पर उतरेंगे ग्रामीण

Sun, 19 Jan 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Municipal Council Rampur, old bus stand Rampur, problem with street vendors, people upset
रामपुर के पुराने बस अड्डे के आसपास रेहड़ी फड़ी का जमावड़ा
रामपुर बाजार में ग्रामीण क्षेत्रों के लोग रोजाना झेल रहे दिक्कतें
विज्ञापन


प्रशासन, पुलिस और नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर जताया रोष



संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर के पुराने बस अड्डे में प्रशासन और नगर परिषद ने भले ही यात्रियों के ठहरने के लिए वर्षा शालिका और सुलभ शौचालय के पुख्ता इंतजाम किए हैं, लेकिन वर्षा शालिका के आसपास सुबह से शाम रेहडी-फड़ी वालों का जमावड़ा लगने से हजारों यात्री रोजाना दिक्कतें झेल रहे हैं। बसों के इंतजार में बैठे लोगों को इन रेहड़ी-फड़ी वालों के कारण भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। खासकर, सायंकालीन समय में नियमों के विपरीत ही रेहड़ियां सज जाती है, जिनको हटाने के लिए न पुलिस, न प्रशासन और न नगर परिषद की ओर से कार्रवाई की जा रही है। यहां पुलिस सहायता कक्ष भी स्थापित किया है। इसके बावजूद यहां अवैध रेहड़ी-फड़ी लगती है और निजी वाहन खड़े किए जा रहे हैं, जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। डंसा पंचायत उप प्रधान जीएल डमालू, गोवर्धन, चैन राम, हरदयाल, अमर सिंह, ऋषि राम, सूरज, कमल नेगी, ईश्वर सिंह, सुरेंद्र कुमार, विजय, घनश्याम, पार्वती, पूजा, लक्ष्मी सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रशासन, पुलिस और नगर परिषद की अनदेखी को लेकर रोष जताया है। उन्होंने पुराने बस अड्डे से रेहड़ी और निजी वाहनों को पूरी तरह से हटाने की मांग की है। उन्होंने चेताया है कि यदि जल्द समस्या नहीं सुलझी तो जन प्रतिनिधि और ग्रामीण सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
पुलिस कहती है नगर परिषद का काम
चौधरी अड्डा स्थित बस अड्डे में रोजाना अवैध रूप से रेहड़ी-फड़ी सज जाती हैं। खासकर, दोपहर बाद यहां अवैध रेहड़ी-फड़ी की संख्या बढ़ जाती है। इस कारण सैकड़ों स्कूली बच्चे और यात्री परेशान होते हैं। लोगों का आरोप है कि पुलिस से जब इन रेहड़ी-फड़ी के बारे में सवाल किया जाता है, तो जवाब मिलता है कि इनको हटाने का काम नगर परिषद का है। ऐसे में सवाल उठता है कि अवैध रूप से सजने वाली इन रेहड़ी-फड़ी वालों की जवाबदेही कौन सुनिश्चित करे।
विज्ञापन



पुराने बस अड्डे के आसपास रेहड़ी-फड़ी लगाने की कोई अनुमति नहीं है। नप नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। पुलिस का भी दायित्व बनता है कि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यदि लोगों का सहयोग इस मामले में मिलता है, तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। - बीआर नेगी कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद

रामपुर के पुराने बस अड्डे के आसपास रेहड़ी फड़ी का जमावड़ा

रामपुर के पुराने बस अड्डे के आसपास रेहड़ी फड़ी का जमावड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article