फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   mukesh agnihotri welcome in theog

पूर्व मुख्यमंत्री के समय शुरू किए कार्यों को जल्द पूरा करेगी सरकार : अग्निहोत्री

Sat, 11 Mar 2023 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ठियोग में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सरकार के समय शुरू किए गए सभी विकास कार्यों को जल्द पूरा करवाया जाएगा। अग्निहोत्री ने शनिवार दोपहर के बाद रामपुर जाते हुए ठियोग में यह बात कही। यहां ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों और पंचायत जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ठियोग में कई सालों से बन रहे बस अड्डे के निर्माण को जल्द पूरा करवाया जाएगा। वे रविवार को शिमला लौटते समय बस अड्डे का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कुर्पण खड्ड से ठियोग के लिए करोड़ों की लागत बन रही पेयजल योजना के कार्य की भी जानकारी विभाग के अधिकारियों से ली। अधिकारियों ने बताया की योजना का पहला चरण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस महासचिव संजय बलोया ने बताया कि ठियोग के पुराने बस अड्डे में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और वरिष्ठ नेता विद्या स्टोक्स की ओर से पार्किंग और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के शिलान्यास करने के बावजूद अभी तक निर्माण नहीं हुआ है। इसके अलावा परिवहन विभाग के अधिकारियों और स्थानीय पदाधिकारियों ने ठियोग में स्थानीय रूटों पर चलाने के लिए तीन और बसों की मांग की। पेयजल किल्लत को लेकर उन्होंने कहा कि विधायक कुलदीप राठौर, विभाग और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समस्या का हल निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री को जानकारी दी की ठियोग में निर्माणाधीन बाईपास पर यातायात शुरू होने के बाद ही वे सड़क में सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य कर पाएंगे। इस मौके पर नप अध्यक्ष विवेक थापर, उपाध्यक्ष रीना, ब्लॉक महासचिव संजय शर्मा, पार्षद अनिल, नीतू, जिप सदस्य राजेश कंवर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed