{"_id":"644e9222cb31f4d8e9094ec4","slug":"mridul-head-boy-suhani-head-girl-in-jhakdi-school-rampur-hp-news-c-19-1-137955-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: झाकड़ी स्कूल में मृदुल हेड ब्वॉय, सुहानी चुनी हेड गर्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: झाकड़ी स्कूल में मृदुल हेड ब्वॉय, सुहानी चुनी हेड गर्ल
Sun, 30 Apr 2023 09:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Sun, 30 Apr 2023 09:36 PM IST
विज्ञापन
शिवालिक स्कूल झाकड़ी में मृदुल हेड ब्वॉय और सुहानी बनी हेड गर्ल बनने के बाद शिक्षकों के साथ।
रामपुर बुशहर। शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी के विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया के तहत विद्यालय में हेड ब्वॉय और हेड गर्ल का चुनाव किया।
चुनाव में हेड ब्वॉय और हेड गर्ल के लिए छह उम्मीदवार मैदान में उतरे। स्कूल के 241 विद्यार्थियों ने अपने मत का प्रयोग कर चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। चुनाव नतीजों में मृदुल ने हेड ब्वॉय और सुहानी ने हेड गर्ल का चुनाव जीता।
हेड ब्वॉय चुने गए मृदुल को 83, प्रदीप को 79 और परीक्षित को 76 वोट मिले। नोटा में दो वोट, जबकि एक वोट रद्द हुआ। इसी प्रकार हेड गर्ल चुनाव में सुहानी को 87, अनुष्का को 78 और रिया को 76 वोट पड़े। चुनाव में मतों की गणना शिक्षक राजेंद्र शर्मा, नीलम शर्मा, रचना मेहता और अनिता पराशर ने की।
चुनाव प्रधानाचार्य धर्म सिंह मेहता की अध्यक्षता में हुए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को देश में सरकार चलाने के लिए होने वाली चुनाव प्रक्रिया के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि मतदाता का सरकार चुनने में अहम योगदान रहता है। इसलिए मतदाताओं को अपने प्रत्येक मत का सही उपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने में शिक्षक निशा मेहता, सरला शर्मा, रमेश चौहान, कपिला ठाकुर, शिक्षा शर्मा, रवीना नेगी, योगमाया और वैशाली ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्कूल के विद्यार्थियों ने चुनाव की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बखूबी समझा। संवाद