फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   mla

रोहडू़ क्षेत्र में विकास कार्य ठप : ब्राक्टा

Sun, 22 Nov 2020 09:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
रोहडू। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने रविवार को ग्राम पंचायत गांवसारी के ग्राम देसोटी में बने महिला मंडल भवन का उद्घाटन किया। इस मौके लोगों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा। उन्होंने समस्याओं को सुना व हर प्रकार की सहायता करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा भाजपा के तीन साल में रोहडू विधानसभा क्षेत्र में सभी विकास कार्य ठप पडे़ हैं। कांग्रेस के कार्यकाल में बजट का प्रावधान करके जो विकास कार्य शुरू किए गए थे, उनको भी पूरा नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा अभी तक भाजपा ने रोहडू में विकास के नाम पर एक पत्थर कहीं पर नहीं रखा। यहां के नेता लोगों को झूठ बोल कर गुमराह करते रहे हैं। उन्होंने कहा गांवों में सड़कों की दशा खराब है। हिमपात सीजन शुरू होने वाला है। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के रखरखाव की कोई पुख्ता व्यवस्था सरकार ने नहीं की है। उन्होंने कहा रोहडू विधानसभा क्षेत्र के साथ हो रहे भेदभाव को यहां के जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। आने वाले समय में जनता भाजपा नेताओं को इसका जवाब देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक के साथ कांग्रेस मंडल अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला, जिला शिमला कांग्रेस कमेटी महासचिव शमशेर सिंह ठाकुर, जिला शिमला कांग्रेस कमेटी महासचिव सुनील नेगी, उपाध्यक्ष कांग्रेस मंडल रोहडू अमर नाथ नेगी, महिला कांग्रेस मंडल अध्यक्ष रोहडू उर्मिला नागु, जिला परिषद सदस्य सुभद्रा शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत गांवसारी शेर सिंह रंचवान, महासचिव कांग्रेस मंडल रोहडू विशन लाल, महासचिव कांग्रेस मंडल रोहडू विशंबर, अनुसूचित जाति कांग्रेस मंडल सचिव शिशुपाल, एनएसयूआई के उपाध्यक्ष अजीत रंचवान, अध्यक्ष सीमा कॉलेज रंजीत, अमर सिंह माकटा, राम लाल शिटा, महिला मंडल देसोटी प्रधान अमीरी देवी, महासचिव महिला मंडल देसोटी मेगा, सदस्य वार्ड मेंबर राजवंती, इमला देवी, समस्त महिला मंडल की कार्यकारिणी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed