फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   MLA Nand Lal inaugurated the 75th State Level Van Mahotsav, Rampur Bushahr

Rampur Bushahar News: रामपुर उपमंडल में रोपे जाएंगे चार हजार पौधे

Tue, 30 Jul 2024 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
MLA Nand Lal inaugurated the 75th State Level Van Mahotsav, Rampur Bushahr
स्कूली बच्चे सरला परोग में पौधारोपन अ​भियान में भाग लेते हुए।
विधायक नंद लाल ने किया 75वें राज्यस्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण और विकास की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं वन : नंद लाल

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंद लाल ने कहा कि वन पर्यावरण संरक्षण और विकास की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। वन परिस्थिति की संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, भूमि कटाव को रोकते हैं और स्वच्छ वायु प्रदान कर मानव के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। उन्होंने वन विभाग वन मंडल रामपुर की ओर से रचोली पंचायत के सरला परोग में 75वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत रामपुर उपमंडल में चार हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। विधायक नंद लाल ने क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया कि वे दो दिवसीय इस पौधरोपण अभियान को सफल बनाने में वन विभाग की मदद करें। हर सभी को मिलकर वनों को बचाना चाहिए। वन विभाग की ओर से रोपे गए पौधों का अपने बच्चों की तरह पालन कर इन्हें बड़ा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वन होगा तो पर्यावरण संतुलन बना रहेगा। पंचायत व स्कूली बच्चों को यह प्रतिज्ञा लेनी चाहिए कि अपने परिधि क्षेत्र में रोपे गए पौधों को हर रोज पानी देकर जीवित रखें। वन संपदा का देश और प्रदेश के विकास में एक बड़ा योगदान रहता है, इसलिए हर व्यक्ति को एक पौधा अवश्य रोपना चाहिए और वनों को आग से बचाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनके शीघ्र निपटारे के संबंधित विभागों को निर्देश दिए। इससे पूर्व वन मंडलाधिकारी रामपुर हरदेव नेगी ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि वन मंडल रामपुर के अधीन वन विभाग का भोगोलिक क्षेत्र एक हजार वर्ग किलोमीटर है और उसमें से 394 वर्गमीटर पर वन है, जोकि कुल भौगोलिक क्षेत्र का 39 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि रामपुर वन मंडल के अधीन चार वन परिधि, 13 वन खंड और 44 बीट हैं। उन्होंने कहा कि पौध रोपण के दो दिवसीय कार्यक्रम में विभाग की ओर से तीन वर्ष तक पाले गए पौधे रोपित किए जा रहे हैं। इस मौके पर बीडीसी अध्यक्ष रामपुर आशीष कायथ, रचोली पंचायत प्रधान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

स्कूली बच्चे सरला परोग में पौधारोपन  अभियान में भाग लेते हुए।

स्कूली बच्चे सरला परोग में पौधारोपन अभियान में भाग लेते हुए।

स्कूली बच्चे सरला परोग में पौधारोपन  अभियान में भाग लेते हुए।

स्कूली बच्चे सरला परोग में पौधारोपन अभियान में भाग लेते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed