फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Mite infection, apple orchards, gardeners worried, Rohru

Rampur Bushahar News: सेब के बगीचों में फैल रहा माइट का संक्रमण, बागवानों की बढ़ी चिंता

Fri, 26 Apr 2024 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
विशेषज्ञों ने दी समय पर रोकथाम की सलाह, सेब के पौधों के पत्तों का हरापन कर रहा खत्म कीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। गर्मी के साथ उमस बढ़ने पर सेब के बगीचों में कई स्थानों में माइट का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अभी फूल खिलाने की प्रक्रिया चल रही है, वहीं माइट के संक्रमण ने बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। बागवानी विशेषज्ञ ने बगीचे में नजर रखने के बाद बागवानों को माइट की रोकथाम के लिए समय पर दवाइयों के छिड़काव की सलाह दी है। रोहड़ू, जुब्बल, चिड़गांव और टिक्कर सहित कई स्थानों पर मध्यम ऊंचाई वाले सेब के बगीचों में माइट कीट तेजी से फैलने की सूचनाएं बागवानी विशेषज्ञ के पास पहुंच रही हैं। पत्तों पर रेट माइट भारी मात्रा में नजर आने से बागवान चिंतित है। कई बागवान दवाइयों का छिड़काव भी शुरू चुके हैं।

माइट कैसे पहुंचाता नुकसान
माइट एक सुक्ष्म मकड़ी है, जो सेब की पत्तियों पर बैठकर अंडे देता और अपनी संख्या का प्रसार करता है। अंडों से निकलने वाली सुक्ष्म मकड़ी पौधों के पत्तों के नीचे का हरे भाग को चाट लेती है, जिससे उनमें हरापन कम हो जाता है और फल व पौधे को नुकसान पहुंचता है। इससे सेब का आकार भी नहीं बढ़ता है और समय से पहले पत्ते खराब होकर गिरने शुरू हो जाते हैं।
विज्ञापन

माइट के संक्रमण की सूचनाएं मिल रहीं
बागवानी विशेषज्ञ डाॅ. नरेंद्र कायथ का कहना है कि इस साल समय से पूर्व माइट के संक्रमण की सूचनाएं मिल रही हैं, इसलिए बागवान समय पर एहतियात बरतें। पूर्व उद्यान विकास अधिकारी डाॅ. आग्रदास का कहना है कि हवा में अधिक नमी और गर्मी बढ़ने पर मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के सेब बगीचों में कई स्थानों से माइट फैल चुकी है। बागवान लगातार सेब के बगीचे में नजर रखें। यदि एक पत्ते के नीचे छह-सात से अधिक माइट कीट पाए गए तो बागवान सलाह के बाद तुरंत रोकथाम के लिए दवाइयों का छिड़काव करें। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed