{"_id":"67a742b167b91135a102a92a","slug":"minor-missing-from-jhakri-recovered-from-sundernagar-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-129510-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: झाकड़ी से लापता नाबालिग को सुंदरनगर से किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: झाकड़ी से लापता नाबालिग को सुंदरनगर से किया बरामद
विज्ञापन
पुलिस जुटी मामले की छानबीन में
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर से एक नाबालिग बच्चा लापता हो गया था, जिसे पुलिस ने सुंदरनगर से बरामद किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है कि बच्चा मंडी कैसे और क्यों पहुंचा। पुलिस थाना झाकड़ी में शुक्रवार को बच्चे के पिता किन्नौर जिला की तहसील निचार के रामनी गांव के मीना राम, पुत्र ज्ञान चंद ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि छह फरवरी को उनका बेटा झाकड़ी से ट्यूशन के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। उसके बाद पुलिस थाना झाकड़ी में नाबालिग की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने डिजिटल और मानव संसाधनों का प्रयोग करते हुए नाबालिग को सुंदरनगर, जिला मंडी से बरामद किया है। पुलिस ने बच्चे को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि किन्नौर जिले से संबंध रखने वाला नाबालिग लापता हो गया था, जिसे पुलिस ने सुंदरनगर से खोज निकाला है। पुलिस ने बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस जांच में जुटी है कि बच्चा सुंदरनगर कैसे पहुंचा।