Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Minister Vikramaditya Singh was welcomed in Rampur

Rampur Bushahar News: यूथ एंड आइकॉन अवॉर्ड मिलने के बाद रामपुर पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह का स्वागत

Tue, 03 Mar 2026 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Minister Vikramaditya Singh was welcomed in Rampur
रामपुर में आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री विक्रमादित्य सिंह और अन्य। संवाद
. ब्रिटिश संसद में मंत्री को मिला है यूथ एंड आइकॉन अवॉर्ड
विज्ञापन

. ब्लॉक कांग्रेस और 125 महिला मंडलों ने किया जोरदार स्वागत

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से यूथ एंड आइकॉन का सम्मान मिलने के बाद मंत्री विक्रमादित्य सिंह पहली बार रामपुर पहुंचे। रामपुर में उनके स्वागत को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। विधानसभा क्षेत्र के प्रवेशद्वार भैंरा खड्ड से लेकर रामपुर के राज दरबार परिसर तक मंत्री का ग्रामीणों और महिलाओं ने स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह और मंत्री विक्रमादित्य के समर्थन में समर्थकों ने खूब नारे लगाए। मंत्री के साथ उनकी पत्नी डॉ. अमरीन कौर भी मौजूद रहीं। मंत्री के स्वागत के लिए रामपुर के राज दरबार परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था। यहां दरबार परिसर में विशाल पंडाल सजाया गया था। भैंरा खड्ड, दत्तनगर, नोगली और जीरो प्वाइंट के अलावा रामपुर शहर में मंत्री के इंतजार में लोग घंटों इंतजार में खड़े रहे। राज दरबार परिसर पहुंचने पर ब्लॉक कांग्रेस, कांग्रेस के अग्रणी संगठनों, विभिन्न संस्थाओं और दूरदराज के क्षेत्रों से आए लोगों ने मंत्री का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। परिसर में सजे पंडाल में रामपुर विस क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आईं करीब 125 महिला मंडलों की महिलाओं ने मंत्री के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। महल के मुख्यद्वार पर पुलिस जवानों ने मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी। सम्मान समारोह के मंच पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा ने उनका टोपी और माला से स्वागत किया। इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस, दूर दराज के क्षेत्रों से आए लोगों और जन प्रतिनिधियों ने मंत्री को तोहफे भेंट किए। विक्रमादित्य सिंह ने तलवार लहराकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। ग्रामीण इलाकों से आए महिलाओं ने भी मंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं रखीं। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सभी समस्याओं का निपटारा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर यशपाल सोनी, दीपक सूद, डीडी कश्यप, राहुल सोनी, अंकुर शर्मा, अतुल शर्मा, पवन चौहान, त्रिलोक भलूनी सहित अन्य मौजूद रहे।

रामपुर में आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री विक्रमादित्य सिंह और अन्य। संवाद

रामपुर में आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री विक्रमादित्य सिंह और अन्य। संवाद

रामपुर में आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री विक्रमादित्य सिंह और अन्य। संवाद

रामपुर में आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री विक्रमादित्य सिंह और अन्य। संवाद

रामपुर में आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री विक्रमादित्य सिंह और अन्य। संवाद

रामपुर में आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री विक्रमादित्य सिंह और अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed