Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Minister Rohit Thakur will gift roads to the people of Jubbal and Kotkhai

Rampur Bushahar News: रामपुर के सेब बहुल इलाकों में ओलावृष्टि ने तोड़ी बागवानों की कमर

Wed, 01 Apr 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Minister Rohit Thakur will gift roads to the people of Jubbal and Kotkhai
रामपुर के 12/20 क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि को दर्शाता बागवान। संवाद
. क्षेत्र में 15 से 30 मिनट हुई ओलावृष्टि ने फसलों पर बरपाया कहर
विज्ञापन

. नौ पंचायतों के हजारों बागवानों को पहुंची क्षति
. प्रशासन से नुकसान का आकलन कर राहत देने की लगाई गुहार
. कम ऊंचाई वाले इलाकों में बागवानों की साल भर की मेहनत पर फिरा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर/डंसा। उपमंडल रामपुर के सेब बहुल क्षेत्रों में मौसम कहर बरपा रहा है। मंगलवार रात को ओलावृष्टि ने बागवानों को भारी क्षति पहुंचाई है। क्षेत्र की नौ पंचायतों में 15 से 30 मिनट तक हुई ओलावृष्टि से सेब समेत नकदी फसलों को नुकसान पहुंचा है। बागवानों की वर्षभर की मेहनत पर पानी फिर गया है। बागवानों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर राहत देने की गुहार लगाई है। मंगलवार शाम को मौसम खराब हो गया। रात करीब साढ़े सात बजे से क्षेत्र में ओलावृष्टि ने खूब कहर बरपाया। उपमंडल के सेब बहुल क्षेत्र 12/20, दरकाली, शलाटी घोड़ी और नोगवैली की करीब पंचायतों में ओलावृष्टि से सेब सहित अन्य फसलें क्षतिग्रस्त हुईं। कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ओलावृष्टि ने सेब, स्टोन फ्रूट और नकदी फसलों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया है। इन इलाकों में फ्लॉवरिंग का दौर चला हुआ है। बारिश और तापमान लुढ़कने से परागण प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इन दिनों पिंकबड स्टेज चल रही है। ओलावृष्टि से इन क्षेत्रों में अधिक नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन यदि मौसम लगातार खराब रहा, तो फसलों के प्रभावित होने का डर बना हुआ है। उपमंडल की रचोली, डंसा, लालसा, देवठी, कूहल, मुनीश, काशापाट, दरकाली और तकलेच पंचायत में ओलावृष्टि से भारी नुकसान पहुंचा है। इन पंचायतों से हर वर्ष सेब की करीब 60 लाख पेटियों का उत्पादन होता है, लेकिन इस बार मौसम की बेरुखी से उत्पादन में काफी गिरावट आने वाली है। लोअर बेल्ट में पहले ही मौसम ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है, वहीं अब मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में क्षेत्र के बागवान खासे चिंतित हैं। प्रदेश में अगले चार दिन तक मौसम खराब रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

लोगों की आर्थिकी सेब उत्पादन पर निर्भर
क्षेत्र के प्रगतिशील बागवान पवन हुडन, राजवीर चौहान, जगत मसोई, गोविंद कायथ, सुंदर सिंह, बंसी लाल, किशोरी लाल, प्रकाश चंद, गोवर्धन दास, गोविंद कायथ, श्याम मुरारी, सभ्या साची, अमित मेहता, राज मेहता ने बताया कि क्षेत्र के अधिकतर लोगों की आर्थिकी सेब उत्पादन पर ही निर्भर है। इस बार समय से पहले ही मौसम ने नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासन से बागवानों की फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने और बागवानों को राहत पहुंचाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगाएं एंटी हेलनेट
बागवानी विभाग रामपुर के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. संजय चौहान ने मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के बागवानों को एंटी हेलनेट लगाने की दी सलाह दी है। एंटी हेलनेट लगाने के लिए यह उचित समय है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों के बागवान एंटी हेलनेट न लगाएं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अभी भी बर्फबारी की आशंका है।

रामपुर के 12/20 क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि को दर्शाता बागवान। संवाद

रामपुर के 12/20 क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि को दर्शाता बागवान। संवाद

रामपुर के 12/20 क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि को दर्शाता बागवान। संवाद

रामपुर के 12/20 क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि को दर्शाता बागवान। संवाद

रामपुर के 12/20 क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि को दर्शाता बागवान। संवाद

रामपुर के 12/20 क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि को दर्शाता बागवान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article