फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Minister Negi will visit the district from 25th to 4th October

Rampur Bushahar News: मंत्री नेगी 25 से 5 अक्तूबर तक करेंगे जिला प्रवास पर

Sat, 21 Sep 2024 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
विभिन्न विकासात्मक कार्याें का करेंगे शिलान्यास
विज्ञापन

दौर के दौरान सुनेंगे लोगों की जनसमस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ( किन्नौर)। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 25 सितंबर से 05 अक्तूबर तक किन्नौर जिला के प्रवास पर होंगे। इस दौरान वह विभिन्न विकासात्मक कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इस दौरान जिला अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे व समस्याओं को सुनेंगे।
यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि जगत सिंह नेगी 25 सितंबर को निचार उपमंडल के काचे गांव में विष्णु नारायण सामुदायिक भवन का शिलान्यास करेंगे और आम लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। इसके उपरांत विकासनगर गांव के लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और बरी पंचायत में श्री नारायण मंदिर के प्रवेश द्वार, बैठक स्थल बौद्ध मंदिर के सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वह नाग देवता मंदिर बरी के सामुदायिक भवन एवं जल शक्ति विभाग द्वारा बनने वाले फिल्टर टैंक का भी शिलान्यास करेंगे। मंत्री पोंडा गांव की समस्याओं को भी सुनेंगे।
विज्ञापन


26 सितंबर को बागवानी मंत्री पोंडा बौद्ध मोनेस्ट्री में ध्यान केंद्र का लोकार्पण करेंगे और राजकीय उच्च विद्यालय कंगोस में खेल मैदान का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह संपर्क मार्ग सुंगरा कंडा का शिलान्यास। निचार ग्राम पंचायत में उषा सामुदायिक भवन, एकलव्य आवासीय विद्यालय निचार में प्रशासनिक भवन, डाइनिंग ब्लॉक और भोजनालय कक्ष जल आपूर्ति योजना छोत से निचार का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वह जल आपूर्ति योजना के तहत स्टोरेज टैंक निंगानी का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 सितंबर को राजस्व मंत्री मिनी सचिवालय भावानगर के सम्मेलन कक्ष में खंड स्तरीय शिकायत निवारण समिति तथा खंड स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक लेंगे। 28 सितंबर को मंत्री कल्पा स्टेडियम में जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

30 सितंबर को बागवानी मंत्री सांगला तहसील के थापासारिंग से केतरा संपर्क सड़क, बौद्ध मंदिर में दीयाघर सांगला और वन विश्राम गृह सांगला के अतिरिक्त कमरों का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वह बासपा खड्ड पर सीवरेज प्लांट, रेशवाल महिला मंडल भवन से अपर रेशवाल तक संपर्क सड़क की आधारशिला रखेंगे, बौद्ध मंदिर प्रांगण के नजदीक वर्षाशालिका की आधारशिला रखेंगे।

01 अक्तूबर को राजस्व मंत्री सेरिंगचे में वन रक्षक निवास भवन का लोकार्पण करेंगे और रक्षम में संपर्क सड़क यूक्टो का लोकार्पण करेंगे। इसके उपरांत वह छितकुल में मल निकासी योजना का शिलान्यास करेंगे और महिला मंडल भवन का लोकार्पण करेंगे। छितकुल और रक्षम के आम जनमानस की शिकायतों को सुनेंगे। राजस्व मंत्री बटसेरी में उख्यांग सनतंग सौंदर्यीकरण का लोकार्पण, जेएसडब्ल्यू द्वारा मंदिर परिसर में लगाए गए हाई मास्ट लाइट का लोकार्पण और विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास प्रोजेक्ट के तहत सिंचाई टैंक व पाइप लाइन का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वह श्री बद्री नारायण जी बटसेरी के प्रांगण में सामुदायिक भवन, सामूहिक बैठक स्थल छोरिंग का शिलान्यास करेंगे।

02 अक्तूबर को राजस्व मंत्री रिकांगपिओ में अतिथि सभा भवन महाबोद्धि और महाबोद्धि परिसर के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण करेंगे। 03 अक्तूबर को बागवानी मंत्री मिनी सचिवालय पूह के सम्मेलन कक्ष में खंड स्तरीय शिकायत निवारण समिति व खंड स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक लेंगे। 04 अक्तूबर को वह परियोजना अधिकारी आईटीडीपी कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में खंड स्तरीय शिकायत निवारण समिति और खंड स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed