फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Minister gave instructions in the meeting of LADA and SADA in Reckong Peo

विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ करें पूरा : जगत नेगी

Fri, 19 Dec 2025 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ में लाडा और साडा की बैठक में मंत्री ने दिए निर्देश
विज्ञापन


चेताया-लापरवाही बरती तो होगी कड़ी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में साडा और लाडा की बैठक हुई। कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने बैठक की अध्यक्षता की और अधिकारियों को विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सीएसआर के तहत जेएसडब्ल्यू और एसजेवीएनएल की बैठक भी हुई। मंत्री ने कहा कि साडा और लाडा के तहत आयोजित होने वाली बैठकों में दिए गए निर्देशों का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साडा के तहत विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि लाडा की धनराशि का उचित निपटान करने के लिए दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। मंत्री ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के पैसे का उचित प्रयोग करने के निर्देश दिए और पंचायतों से दो-दो विकास योजनाओं को कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के माध्यम से करवाने के निर्देश दिए, जिसके लिए पंचायतों को उनकी पंचायत में विकास योजनाएं तैयार करने के लिए कहा गया। बैठक में संबंधित कंपनियों की ओर से तीन साल में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत किए गए कार्यों का ब्योरा मांगा गया और लंबित कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। कैबिनेट मंत्री ने इसके बाद लोक निर्माण विभाग कल्पा और कड़छम मंडल के अधिशासी अभियंताओं के साथ बैठक की अध्यक्षता की। संबंधित क्षेत्र में विभाग के माध्यम से चलाए जा रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। अधिकारियों को लंबित विकासात्मक कार्यों को शीघ्र और समयबद्ध सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय पर कार्य पूर्ण न करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक की कार्रवाई का संचालन उपमंडलाधिकारी कल्पा एवं सदस्य सचिव साडा व लाडा अमित कल्थाईक ने किया। इस मौके पर उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा, घनश्याम दास शर्मा, उमेश्वर राणा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed