फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Minister gave instructions in the meeting of District Level Grievance Redressal Committee

प्राथमिकता के आधार हो लोगों की समस्याओं का निवारण : जगत सिंह

Mon, 27 Jan 2025 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Minister gave instructions in the meeting of District Level Grievance Redressal Committee
आईटीडीपी भवन में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक में मौजूद वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारी
जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक में मंत्री ने दिए निर्देश
विज्ञापन


सड़क, बिजली, पेयजल और नेटवर्क संबंधी समस्याओं पर हुई चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ स्थित आईटीडीपी भवन में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने की। उन्होंने बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के लोगों की सभी समस्याओं का निवारण प्राथमिकता से करें, ताकि लोगों को प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न जन कल्याणकारी नीतियों और योजनाएं आम लोगों के लिए लागू कर रही है। बैठक में समिति के गैर सरकारी सदस्यों से प्राप्त हुई शिकायतों पर चर्चा की गई। राजस्व मंत्री ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न विकासात्मक मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिले की सड़कों की मरम्मत, बिजली की समस्या, सिंचाई एवं पेयजल की समस्याएं, नेटवर्क समस्या पर चर्चा की गई। इसके अलावा बेसहारा पशुओं के लिए पशुशालाओं के बारे में भी चर्चा की गई। मंत्री ने निर्देश दिए कि जिले में कृषि के क्षेत्र में विविधताओं पर कार्य करें और आम तौर पर उगाई जाने वाली फसलों के अलावा अन्य फसलों को उगाने पर कार्य करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लोगों को जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी अधिकारियों को जमीनी स्तर पर जाकर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बैठक का संचालन किया। इस मौके पर एसपी किन्नौर अभिषेक शेखर, डीएफओ अरविंद कुमार, एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता, सहायक आयुक्त ओम प्रकाश यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम जसपाल सिंह नेगी, डाइट के प्रधानाचार्य कुलदीप नेगी, बीडीओ कल्पा प्यारे लाल नेगी, जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग धनवीर ठाकुर, किनफैड के अध्यक्ष चंद्र गोपाल, विभिन्न पंचायतों के जन प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed