फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Milk producers yearn for payment, protest to be held at block level on January 19

Rampur Bushahar News: पेमेंट को तरसे दुग्ध उत्पादक, 19 जनवरी को ब्लॉक स्तर पर होगा प्रदर्शन

Tue, 16 Dec 2025 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Milk producers yearn for payment, protest to be held at block level on January 19
चाटी में आयोजित दुग्ध उत्पादकों के अधिवेशन में मौजूद सदस्य। संवाद
. दुग्ध उत्पादक संघ की बैठक में समस्याओं बारे हुई चर्चा
विज्ञापन

2 फरवरी से दत्तनगर में होगा क्रमिक आंदोलन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। दुग्ध उत्पादकों को पेमेंट के लिए 3 से 4 महीने तक इंतजार करना पड़ रहा है। इससे दुग्ध उत्पादकों में भारी रोष है। दुग्ध उत्पादक संघ इसके विरोध में 19 जनवरी को ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन करेगा। इसके बाद 2 फरवरी से दत्तनगर स्थित दुग्ध प्रसंस्करण केंद्र के बाहर क्रमिक आंदोलन शुरू किया जाएगा। संघ ने सरकार और मिल्क फेडरेशन से दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं को दूर करने की मांग उठाई है। हिमाचल दुग्ध उत्पादक संघ का अधिवेशन मंगलवार को किसान मजदूर भवन चाटी में हुआ। इस अधिवेशन में रामपुर, निरमंड, आनी, नारकंडा, ननखड़ी और छतरी क्षेत्र से आए दुग्ध उत्पादकों ने भाग लिया। हिमाचल किसान सभा राज्य पूर्व महासचिव डॉ. ओंकार शाद, किसान सभा जिला महासचिव देवकी नंद, दुग्ध उत्पादक संघ के संयोजक प्रेम चौहान ने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण दूध उत्पादन घाटे का सौदा बन रहा है। सरकार की ओर से दूध के दाम बढ़ाने के बाद भी दुग्ध उत्पादकों को पेमेंट समय पर नहीं मिल रही है। इस कारण दूध उत्पादकों को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। अभी भी तीन से चार महीने बाद पशु पालकों को दूध की पेमेंट मिल रही है। इसके अलावा पशु औषधालयों में डॉक्टर न होने से गाय को समय पर टीका न लगने से गाय भी खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि फीड भी सोसायटियों में नहीं मिल रही है। सोसायटियों में दूध की गुणवत्ता को मापने के लिए टेस्टिंग मशीन न होने से दूध उत्पादकों को दूध के उचित दाम भी नहीं मिल रहे हैं। दूध उत्पादक संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि दूध की पेमेंट हर माह 10 तारीख से पहले दी जाए। सभी सोसायटियों में टेस्टिंग मशीन और फीड उपलब्ध करवाई जाए। पशु औषधालयों में डॉक्टरों के खाली पद भरे जाएं और उचित किस्म के टीके उपलब्ध करवाए जाएं। अधिवेशन में फैसला लिया गया कि दूध उत्पादकों की मांगों को लेकर 19 जनवरी को ब्लॉक स्तर पर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। 2 फरवरी को दत्तनगर में प्रदर्शन और क्रमिक आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर रणजीत, तुला राम, पूर्ण ठाकुर, सुभाष, काकू कश्यप, बिहारी लाल, गीता राम, विजय, हेमराज, कृष्णा राणा, शांता देवी, ऊष्मा देवी, रीना, गंगा राम, शकुंतला, निहाल चंद, करतार, प्रभा, सुलोचना, अभिषेक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed