फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Milk producers unpaid for two months Protest outside the milk plant in Dattanagar

Rampur Bushahar News: दुग्ध उत्पादकों को दो माह से नहीं हुआ भुगतान दत्तनगर में मिल्क प्लांट के बाहर रोष प्रदर्शन

Fri, 24 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Milk producers unpaid for two months

Protest outside the milk plant in Dattanagar
दत्तनगर में विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते दूध उत्पादक। संवाद
प्रबंधन को भेजा ज्ञापन, 10 अगस्त तक नहीं सुलझी समस्याएं तो आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

सोसायटियों की बिगड़ी व्यवस्था और चरमराई पशु चिकित्सा सेवाओं पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। दुग्ध उत्पादकों ने समस्याओं को लेकर शुक्रवार को दत्तनगर में मिल्क प्लांट के बाहर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में आनी और रामपुर के दुग्ध उत्पादकों ने भाग लिया। वहीं, संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 10 अगस्त तक दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो विशाल आंदोलन किया जाएगा। यह प्रदर्शन दो महीने से दूध का भुगतान न होने, सोसायटियों की बिगड़ी व्यवस्था और चरमराई पशु चिकित्सा सेवाओं को लेकर दूध उत्पादक संघ के बैनर तले किया गया। दुग्ध उत्पादकों ने सरकार से लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की गुहार लगाई। संघ ने प्लांट में तैनात प्रभारी के माध्यम से मिल्क फेडरेशन के प्रबंध निदेशक को ज्ञापन भेजा। दूध उत्पादक संघ के संयोजक प्रेम चौहान, सह संयोजक रंजीत ठाकुर, देवकी नंद और अन्य सदस्यों ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पशु पालन को बढ़ावा देने का सरकार भले ही लाख दावे करे, लेकिन धरातल पर स्थिति विपरीत है। सेब उत्पादन के बाद अब दुग्ध उत्पादन ग्रामीणों की आर्थिकी का दूसरा सबसे बड़ा जरिया है, लेकिन सरकार और मिल्कफेड की अनदेखी के कारण पशुपालकों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों को मई और जून महीने का भुगतान नहीं हो पाया है। दुग्ध उत्पादकों को अपने परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। संघ ने मांग की है कि दूध की पेमेंट हर माह डीबीटी के माध्यम से की जाए। उन्होंने सभी सोसायटियों में दूध की गुणवत्ता जांचने के लिए आधुनिक मशीनें लगाने, सभी सोसायटियों में अच्छी गुणवत्ता युक्त फीड नियमित रूप से देने, मिल्क प्लांट और सभी चिलिंग सेंटरों में खाली पड़े पदों को तुरंत भरने की मांग उठाई। इसके अलावा दूध की बाल्टियों को मिल्क प्लांट और चिलिंग सेंटर से साफ करके देने, गाड़ियों की पेमेंट समय पर देने की मांग की। साथ ही चिलिंग सेंटर और दत्तनगर प्लांट में समय-समय पर जागरूकता शिविर लगाने की मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि पशुपालकों की समस्याओं का 10 अगस्त तक समाधान नहीं होता है, तो संघ रामपुर, निरमंड, नित्थर, ननखड़ी और कुमारसैन क्षेत्र के पशुपालकों को साथ लेकर विशाल आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर हिमाचल किसान सभा राज्य सचिव देवकी नंद, पूर्ण ठाकुर, तुला राम, कृष्णा राणा, हरदयाल कपूर, करतार, बिहारी लाल, गीता राम, विजय, सुषमा, सीमा, निशा, लीला, ज्ञान चंद, लता, प्रेमा देवी, हरीश, घनश्याम, चूड़ा राम, पारस राम, जगदीश, सरोजनी, दर्शन, निहाल चंद, हरीश, रीना, चिंता, मीना देवी सहित अन्य मौजूद रहे।



5 अगस्त को होगी जून माह की पेमेंट
प्रदर्शन के बाद दूध उत्पादक संघ की बैठक मिल्क फेडरेशन के दत्तनगर के प्रभारी ऋषि चंदेल के साथ हुई। प्रभारी ने कहा कि चिलिंग सेंटर रोहड़ू और चेड़ी सेंटर के अलावा बाकी सभी चिलिंग सेंटर की मई माह की पेमेंट 20 जुलाई को दूध उत्पादकों के खाते में डाल दी गई है। जिन सोसायटियों का दूध सीधा दत्तनगर आता है, उनकी पेमेंट शुक्रवार को बैंक के खाते में जमा कर दी है। जून माह की अदायगी 5 अगस्त तक कर दी जाएगी। रोहड़ू और चेड़ी की पेमेंट में डीबीटी का कार्य पूरा न होने के कारण देरी हो रही है।

दत्तनगर में विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते दूध उत्पादक। संवाद

दत्तनगर में विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते दूध उत्पादक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article