{"_id":"69d648cdc6fff955820edcf4","slug":"milk-producers-angry-over-delay-in-payment-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-157719-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दूध भुगतान में देरी पर उत्पादक नाराज, 23 को दत्तनगर में करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दूध भुगतान में देरी पर उत्पादक नाराज, 23 को दत्तनगर में करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन
किसान उत्पादक संघ ने आनी में दूध से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर तैयार की रणनीति
आनी (कुल्लू)। हिमाचल दुग्ध उत्पादक संघ के आनी इकाई की बैठक बुधवार को स्थानीय किसान भवन में हुई। इसमें क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों ने समस्याओं को लेकर मंथन किया। साथ ही दूध का भुगतान समय पर न होने पर नाराजगी जताई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 23 अप्रैल को रामपुर के दत्तनगर में आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेंगे। सरकार और मिल्क फेडरेशन के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। बैठक की अध्यक्षता पूर्व हिमाचल किसान सभा के महासचिव एवं कॉमरेड नेता डॉ. ओंकार शाद ने की। बैठक में सबसे पहले समय पर दूध की अदायगी न होने का मुद्दा जोर-शोर से उठा। दुग्ध उत्पादकों ने रोष जताया और कहा कि भुगतान में लगातार हो रही देरी से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। इसके अलावा बैठक में हर दुग्ध सोसायटी में दूध की गुणवत्ता जांच के लिए एनालाइजर मशीन स्थापित करने की मांग उठाई। साथ ही जो मशीनें खराब पड़ी हैं, उन्हें शीघ्र ठीक करने की मांग उठाई। पशुपालकों ने चिंता जताई कि क्षेत्र में गायों का समय पर गर्भधारण नहीं हो पा रहा है। इसके लिए खराब गुणवत्ता वाले सीमन को जिम्मेदार ठहराया गया। दुग्ध उत्पादकों ने आरोप लगाया कि सोसायटियों में पशु आहार (फीड) समय पर उपलब्ध नहीं हो रहा है। इससे पशुपालन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इस मौके पर दुग्ध उत्पादक संघ आनी के अध्यक्ष हरविंद्र शर्मा, गीता राम, रमेश चंद, प्रेम चंद, डोला सिंह, बेली राम आजाद और हेम राज सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।