फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Mid-day meal workers will not prepare food in schools on February 12.

Rampur Bushahar News: विद्यालयों में 12 फरवरी को मिड-डे मील वर्कर नहीं बनाएंगे भोजन

Mon, 02 Feb 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
यूनियन ने बीपीईओ आनी को हड़ताल का सौंपा नोटिस
विज्ञापन

समय पर वेतन भुगतान, छुट्टियों की उचित व्यवस्था करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। मिड-डे मील वर्कर यूनियन ने आनी में बैठक आयोजित की। इसमें 12 फरवरी की राष्ट्रीय हड़ताल को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद यूनियन पदाधिकारियों ने बीपीईओ आनी को हड़ताल का औपचारिक नोटिस सौंपा और मिड-डे मील वर्कर की लंबित मांगों के स्थायी समाधान की मांग उठाई।
यूनियन ने बताया कि 12 फरवरी को आनी क्षेत्र के सभी विद्यालयों में मिड-डे मील वर्कर भोजन नहीं बनाएंगे। वे रैली में शामिल होकर मांगों को मजबूती से रखेंगे। उनकी मांगों में समय पर वेतन भुगतान, छुट्टियों की उचित व्यवस्था, न्यूनतम 30 हजार रुपये मासिक वेतन, हाईकोर्ट के 12 महीने के बकाया वेतन संबंधी फैसले को लागू करना और 25 बच्चों की संख्या की शर्त को समाप्त करना शामिल है।
विज्ञापन

इसके अलावा वर्कर ने आंगनबाड़ी कर्मियों की तर्ज पर छुट्टियां देने, अतिरिक्त कार्य के लिए अतिरिक्त वेतन देने और बंद या मर्ज स्कूलों में अन्य स्टाफ की तरह मिड-डे मील वर्कर को भी दूसरे स्कूलों में समायोजित करने की मांग की। बैठक में निर्णय लिया कि जुलाई में मिड-डे मील वर्कर शिमला कूच करेंगे। यूनियन ने 21 अगस्त 2023 को प्रारंभिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी अधिसूचना को लागू करने की मांग दोहराई। यूनियन प्रभारी पदम प्रभाकर ने 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed