फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   MGNREGA technical assistants waiting for salary for two months

Rampur Bushahar News: मनरेगा तकनीकी सहायकों को दो महीने से वेतन का इंतजार

Wed, 10 May 2023 10:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
नेरवा (रोहडू)। प्रदेश में जिला परिषद के तहत मनरेगा से वेतन प्राप्त करने वाले तकनीकी सहायकों को पिछले दो माह से वेतन न मिलने से उनके समक्ष अपने परिवार का भरण पोषण करने तक की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

तकनीकी कर्मचारी संघ चौपाल के अध्यक्ष अशोक दफराईक ने कहा कि जिला परिषद मनेरगा से वेतन प्राप्त करने वाले तकनीकी सहायकों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है, जिस वजह से प्रदेश की विभिन्न पंचायतों में सेवाएं दे रहे 450 से अधिक तकनीकी सहायकों को अपने घर के खर्च चलाने कठिन हो रहे है। उन्होंने बताया कि जिला परिषद के अंतर्गत आने वाले कुछ तकनीकी सहायकों को तो ग्रांट-इन-ऐड से हर महीने वेतन मिल जाता है, परंतु मनेरगा से वेतन ले रहे तकनीकी सहायकों को अपने वेतन के लिए कई महीने इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 450 से अधिक ऐसे तकनीकी सहायक है, जिनके वेतन का भुगतान मनरेगा से किया जाता है। इन तकनीकी सहायकों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिल पाया है, जिस वजह से इन कर्मचारियों के समक्ष अपने परिवार के घर के खर्च चलाने का संकट खड़ा हो गया है। इन सहायकों को कभी भी समय पर वेतन नहीं मिलता है और इससे पूर्व भी इन्हें तीन-तीन माह तक वेतन न मिलने से परेशानी उठानी पड़ती है। तकनीकी सहायक संघ चौपाल के अध्यक्ष अशोक दफराईक, सचिव श्याम शर्मा, उपाध्यक्ष पंकज शर्मा और समस्त तकनीकी सहायकों ने सरकार से मांग की है कि प्रदेश में कार्यरत मनरेगा से वेतन प्राप्त करने वाले तकनीकी सहायकों को हर माह दस तारीख से पहले वेतन का भुगतान किया जाए, ताकि उनके सामने अपने परिवार के खर्च चलाने की समस्या खड़ी न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed