{"_id":"6aeb058bc3c1deacd50a9cab","slug":"message-given-by-students-of-dav-school-rampur-to-celebrate-pollution-free-diwali-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-174145-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भाषण में आंचल और चित्रकला प्रतियोगिता में जाह्नवी मेहता रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भाषण में आंचल और चित्रकला प्रतियोगिता में जाह्नवी मेहता रही प्रथम
विज्ञापन
डीएवी पब्लिक स्कूल रामपुर में आयोजित प्रदूषण मुक्त दीपावली कार्यक्रम के दौरान विजेता रहे विद्या
विज्ञापन
डीएवी स्कूल रामपुर के विद्यार्थियों ने प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। डीएवी पब्लिक स्कूल रामपुर में प्रदूषण मुक्त दिवाली पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने किया। कार्यक्रम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी दीपक डोगरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भाषण, चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिताओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और पटाखों से होने वाले प्रदूषण के दुष्प्रभावों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। भाषण प्रतियोगिता में आंचल ने प्रथम, नायरा ने द्वितीय और शीना महाजन ने तृतीय स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में जाह्नवी मेहता प्रथम, मीरा कोचर द्वितीय और याशिका तृतीय स्थान पर रहीं। नारा लेखन प्रतियोगिता में वैभवी नेगी प्रथम, संस्कृति ठाकुर द्वितीय और मनरत मेहता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्षेत्रीय अधिकारी दीपक डोगरा ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों, पर्यावरण संरक्षण और पटाखों से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी।
