{"_id":"6928284fd32b8466f003271b","slug":"meritorious-students-were-honored-in-the-annual-function-of-kanya-school-aani-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-148904-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कन्या स्कूल आनी के वार्षिक समारोह में मेधावियों को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कन्या स्कूल आनी के वार्षिक समारोह में मेधावियों को मिला सम्मान
विज्ञापन
कन्या स्कूल आनी में वार्षिक समारोह के दौरान मौजूद मुख्यातिथि और अन्य। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
वार्षिक पारितोषिक उत्सव में छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों से बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एसके शर्मा और समाजसेवी सुरजीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूल प्रशासन ने मुख्यअतिथि सहित सभी विशिष्ट अतिथियों को हिमाचली टोपी, बैज और मफलर पहनाकर सम्मानित किया। स्कूल प्रभारी डॉ. जवाहर ठाकुर ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए स्कूल की शैक्षणिक, सहगामी गतिविधियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों के प्रदर्शन की विस्तृत जानकारी दी। समारोह में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा। छात्राओं ने वाद्ययंत्रों की धुनों पर लोकनृत्य कर स्थानीय संस्कृति को दर्शाया। समारोह में 110 विद्यार्थियों को शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। स्कूल के पूर्व होनहार विद्यार्थियों को भी उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एसके शर्मा ने अपने संबोधन में एसएमसी, अभिभावकों और विद्यार्थियों को वार्षिक उत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही छात्र न केवल एक सभ्य नागरिक बनते हैं, बल्कि अपनी मेहनत से परिवार और क्षेत्र का नाम भी रोशन करते हैं। उन्होंने विद्यालय के प्रोत्साहन के लिए 31 हजार रुपये की राशि भेंट की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक देवी सिंह ठाकुर ने किया। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष चमन शर्मा, उपप्रधानाचार्य रणधीर सिंह ठाकुर, यशवंत ठाकुर, नागेश्वर ठाकुर, राजेश ठाकुर, हीरालाल शर्मा, नीरज ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।