{"_id":"69c3de14aa329d06e600e51e","slug":"meritorious-students-were-honored-in-rampur-college-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-156790-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में मेधावियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में मेधावियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में विजेताओं को पुरस्कार देते मुख्यातिथि: संवाद
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में बुधवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में सेवानिवृत्त कॉलेज प्राचार्य प्रो. जय भगवान बंसल बतौर मुख्य अतिथि और सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. शंकर भगत नेगी विशेष अतिथि उपस्थित रहे। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर वाहवाही बटोरी। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने सालभर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संगीत विभाग के संकाय सदस्यों और कॉलेज छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समारोह में कला स्नातक द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पाने पर नमिता को सम्मानित किया गया। कला स्नातक में पूरे प्रदेश में तृतीय स्थान पाने पर दीक्षा डोगरा को सम्मानित किया गया। इनके अलावा अकादमिक क्षेत्र में पुरस्कार प्राप्त करने वाले कला स्नातक में सुशील कुमार, शिवानी, कनिका, मिताली शर्मा, सुष्मिता, प्रिया, निर्मला, विज्ञान स्नातक में अंशिका ठाकुर, अरमान सरोल, कनिका ठाकुर, अनुष्का गौतम मोहित वर्मा, कृतिका और सुशीला को सम्मानित किया गया। वाणिज्य संख्या में कृतिका, सुशीला, मोनिका ठाकुर, पूनम शर्मा, साहिल भारती, रिया ठाकुर श्रुतिल, दिव्यांश, दीपक आजाद और प्रीति को सम्मानित किया गया। खेलकूद क्षेत्र में श्रुति नेगी को बॉक्सिंग में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी एशियाई कांस्य मेडल प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। एनसीसी की अंडर ऑफिसर प्रिंसी को गणतंत्र दिवस-2026 की परेड में भाग लेने पर सम्मानित किया गया। अंतर महाविद्यालय विवाद प्रतियोगिता में प्रथम और अंतर विश्वविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर कशिश नेगी और रोनी राणा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने सभी के समक्ष वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष कॉलेज के विद्यार्थियों ने कई उपलब्धियां प्राप्त की हैं, जो खुशी की बात है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि डॉ. जय भगवान बंसल ने कहा कि समाज में नैतिक मूल्यों का ह्रास होता जा रहा है। आज की भागदौड़ भरी और आधुनिक जीवनशैली में लोग अपने संस्कारों, आदर्शों और परंपराओं को भूलते जा रहे हैं। विशेष रूप से गुरुजनों और माता-पिता के प्रति सम्मान और आदर की भावना में कमी देखी जा रही है, जो एक चिंताजनक विषय है। डॉ. शंकर भगत नेगी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी दिशाहीन है। युवाओं को दिशा दिखाना गुरुजनों का कार्य है। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य निरमंड डॉ. कुलजीत सिंह, आनी के डॉ. दायक राम, बुशहर बीएड कॉलेज के डॉ. तिलक भारद्वाज, आनी कॉलेज के डॉ. नरेंद्र पॉल और ललित भारती उपस्थित रहे।