संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल(रोहड़ू)। आरके पब्लिक स्कूल चौपाल में 15वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मंगलवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ लेफ्टिनेंट डॉ. पूजा भाटी ने दीप प्रज्वलित कर किया। समापन पर चौपाल के डीएसपी सुशांत शर्मा ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस समारोह में पहाड़ी, पंजाबी और फिल्मी गीतों की धूम रही। स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य रीमा शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर संस्थान की उपलब्धियों और सालभर की गतिविधियों का ब्योरा उपस्थित लोगों के सामने रखा। कार्यक्रम में प्रथम कक्षा में अव्वल रहे प्रांजल, जैनिश, सभ्या नेगी, पालक, रक्षित, तेज्वल, आयरा, नव्या नेगी, अनायषा और अंकित को पुरस्कृत किया गया। तीसरी कक्षा के धान्विका, बिबान, प्राची और ताविशी सिंह को सम्मानित किया गया। चौथी कक्षा में वैष्णवी, मन्नत, अतुषी, रूद्र, सानवी, अनवी, जाह्नवी, अंश, निधिका, याशिका और देवांश को पुरस्कृत किया गया। पांचवी कक्षा में शिवम, आर्ची, अक्षत, अरु और सानवी को सम्मानित किया गया। छठी कक्षा में तेजस्विनी, आस्था, हर्षिका, साहिषा, मानस और सन्नी को पुरस्कृत किया गया। सातवी कक्षा में अखिलेश, एंजल, अनमोल, सांची और आठवीं कक्षा में अक्षरा, अपर्ष, श्रद्धा सिंह और कनिका को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर योगेश शर्मा, नरेश साजटा, प्रताप ठाकुर, सुरेश, अमर निहाल्टा, आरके पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष रविंद्र दुर्गाइक भी उपस्थित रहे।