Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Meritorious students honored at Kangal School

Rampur Bushahar News: सर्वश्रेष्ठ छात्रा फाल्गुनी और अयांश बने सर्वश्रेष्ठ छात्र

Tue, 17 Nov 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students honored at Kangal School
शालिनी पब्लिक स्कूल कांगल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावियों को सम्मानित करते। स्
कांगल स्कूल में मेधावी किए सम्मानित, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समा
विज्ञापन

. शालिनी पब्लिक स्कूल कांगल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। शालिनी पब्लिक स्कूल कांगल में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और शैक्षणिक उपलब्धियों के माध्यम से उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। समारोह के दौरान विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कक्षा पांचवीं में कनिका शर्मा, फाल्गुनी वर्मा और लक्षिता को सम्मानित किया गया। छठी कक्षा में पंशुल सूद और चौथी कक्षा में ताहिर को पुरस्कृत किया गया। समारोह में सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार छठी कक्षा की फाल्गुनी और सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार चौथी कक्षा के अयांश को मिला। लिटिल स्टार श्रेणी में विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कुमारसैन एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य रीना ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि और मंडल महामंत्री कुमारसैन विनीत वर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य गीतांजलि चौहान ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट सभी के समक्ष प्रस्तुत की। उन्होंने वर्षभर की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए शिक्षकों के योगदान और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की। मुख्य अतिथि रीना ठाकुर ने कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता प्राप्त करने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं और उनकी प्रतिभा को निखारने में विद्यालय और अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। मुख्य अतिथि रीना ठाकुर ने 11 हजार, विनीत वर्मा, प्रधान चूडा ने 5,100 की राशि प्रदान की। इस मौके पर पंचायत कोटीघाट की प्रधान चूडा, सोनी ठाकुर, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष कुमारसैन मधु श्याम, महिला मोर्चा महामंत्री दीपा गौतम, कार्यकारिणी सदस्य पूनम भारद्वाज, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष कुमारसैन नमन वर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाएं उपस्थिति रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article