{"_id":"694fdc944945a444130c3cfa","slug":"memorandum-by-youth-congress-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-151052-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: युकां ने उन्नाव पीड़िता को न्याय और मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: युकां ने उन्नाव पीड़िता को न्याय और मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट परिसर में शांतिपूर्ण तरीके से किया विरोध प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। युवा कांग्रेस की बैठक स्थानीय विश्राम गृह में हुई। इसकी अध्यक्षता युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय ठाकुर ने की। बैठक में युवा कांग्रेस प्रभारी अंकुर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके बाद युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कोर्ट परिसर आनी के बाहर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध उन्नाव पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग और आरोपी कुलदीप सेंगर को की सजा बर्खास्त करने के फैसले के विरोध में किया गया। युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराधों में सख्त कार्रवाई और त्वरित न्याय आवश्यक है, ताकि समाज में न्याय व्यवस्था पर भरोसा बना रहे।
इसके अलावा केंद्र सरकार की ओर से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलकर बीबी जी राम जी रखे जाने के निर्णय का भी विरोध किया गया। युवा कांग्रेस ने इस फैसले को जनभावनाओं के विपरीत बताते हुए कहा कि मनरेगा महात्मा गांधी के नाम से जुड़ी एक ऐतिहासिक और जनहितकारी योजना है, जिसका नाम बदलना अनुचित है।
बैठक के उपरांत युवा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने इन मांगों को लेकर एसडीएम आनी को ज्ञापन सौंपा और केंद्र सरकार से निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की। युवा कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जब तक जनता से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं होगा, तब तक लोकतांत्रिक व शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर आनी ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर, निरमंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन बिष्ट, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, राहुल ठाकुर, युवा कांग्रेस जिला कुल्लू अध्यक्ष प्रदीप कुमार, पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर सहित संगठन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।