फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   memorandum by abvp to

Rampur Bushahar News: एबीवीपी ने की रामपुर कॉलेज की समस्याओं के समाधान की मांग

Thu, 13 Nov 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
जिला संयोजक की अगुवाई में उच्च शिक्षा निदेशक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एबीवीपी इकाई ने रामपुर कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर उच्च शिक्षा निदेशक अमरजीत कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में इकाई ने कॉलेज की विभिन्न समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। एबीवीपी ने राजकीय महाविद्यालय रामपुर में पत्रकारिता एवं जनसंचार, कंप्यूटर साइंस, एमएससी भौतिकी और पर्यावरण विज्ञान में प्राध्यापकों के रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की। जिला संयोजक रवि वर्मा ने बताया कि भौतिकी विषय के चार साल और पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय के प्राध्यापकों के पद चार माह से रिक्त चल रहे हैं। ऐसे में छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा उन्होंने पुराने बस अड्डा से लेकर कॉलेज परिसर तक पैदल पथ निर्माण की मांग भी रखी। कहा कि रोजाना एनएच पांच पर हजारों विद्यार्थी खतरे के साये में सफर करने को मजबूर हैं। हमेशा हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है। इकाई ने महाविद्यालय के जनजातीय छात्रावास की जर्जर स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए मरम्मत के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की। इसके अलावा महाविद्यालय पुस्तकालय में नए संस्करण की पुस्तकों का प्रावधान करने और कैंटीन की मरम्मत करने की भी मांग रखी। रवि वर्मा ने बताया कि उच्च शिक्षा निदेशक ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि मांगों को शीघ्र पूरा किया जाएगा। इस मौके पर इकाई अध्यक्ष आदित्य धीमान और इकाई मंत्री हर्ष नेगी सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed